विधानसभा चुनाव 2022ः भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के चुनाव प्रचार को लेकर विभिन्न गांवों में गई प्रचारकों की टोलियां

60
विधानसभा चुनाव 2022ः भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के चुनाव प्रचार को लेकर विभिन्न गांवों में गई प्रचारकों की टोलियां
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के चुनाव प्रचार को लेकर आज मखलोगी प्रखण्ड से विभिन्न गांवों में चुनाव प्रचार हेतु महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं की टोलियां नकोट स्थित चुनाव कार्यालय से भेजी गईं।

[su_highlight background=”#880e09″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नकोट[/su_highlight]

विधानसभा चुनाव 2022ः भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के चुनाव प्रचार को लेकर विभिन्न गांवों में गई प्रचारकों की टोलियां

भाजपा चुनाव संचालन समिति नकोट द्वारा पार्टी प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के चुनाव प्रचार हेतु नकोट स्थित चुनाव कार्यालय से आज प्रचारकों की टोलियां चामनी, कोलधार, कोटी, खांदी, डांडाचली, कैच्छू, कोटद्वारा आदि गांवों में गई। जहां उन्होंने मतदाताओं से घर-घर जाकर सम्पर्क किया और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

विधानसभा चुनाव 2022ः भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के चुनाव प्रचार को लेकर विभिन्न गांवों में गई प्रचारकों की टोलियां

चामनी कोलधार आदि गांवों में गई टीम में विक्रम िंसह धनोला, दर्मियान सिंह धनोला, मुकेश बडोनी, उपेन्द्र बडोनी, चमन सिंह चौहान, सौरभ सिंह धनोला, नरेन्द्र सिंह धनोला, वीर सिंह नेगी, प्रवीन सिंह धनोला, महावीर धनोला, प्यारे लाल बिजल्वाण तथा कोटी खांदी आदि गांवों में पहुंची मायका टीम में कल्पना देवी धनोला, रिचा धनोला, सरोजनी देवी, रीना देवी, निशा, अंकिता, विकास चौहान एवं डांडाचली टीम में यशपाल धनोला, सुन्दरसिंह धनोला, गुड्डी चौहान, सुषमा बिजल्वाण, दीपिका देवी, जयओम उनियाल आदि शामिल थे।