सर्वजन हिताय संस्था ने किया कवि व साहित्यकार सकलानी को सम्मानित

सर्वजन हिताय संस्था ने किया साहित्यकार सकलानी को सम्मानित
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

सर्वजन हिताय संस्था ने किया साहित्यकार सकलानी को सम्मानित

शैक्षिक उन्नयन,सृजन कार्य,स्वच्छता और नशे के विरुद्ध मुहीम के लिए संस्था ने की सराहना

चंबा: सर्वजन हिताय संस्था देहरादून ने साहित्यकार और समाजसेवी सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ को अपने शाखा कार्यालय चंबा में सम्मानित किया। साहित्य के क्षेत्र में सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ के अभूतपूर्व कार्यों की संस्था ने सराहना की। संस्था की गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने में भी सराहनीय प्रयास किया। अपनी कविताओं, स्वलिखित कविता पोस्टरों, आलेखों और सामाजिक कार्यों के द्वारा श्री सकलानी दूर दराज के गांव और पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षों से योगदान देते आए हैं। अनेक लब्ध प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में लेख, कवितायें, समीक्षाएं तथा पांच पुस्तकें उनकी प्रकाशित हैं। सकलानी नशे के विरुद्ध मुहीम, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सद्भाव, शैक्षिक उन्ननयन और पर्यावरण संवर्धन में बढ़- चढ़ कर भाग लेते हैं। अनेक शिक्षण संस्थानों में बच्चों की कार्यशालाओं और गतिविधियों में सेवानिवृत शिक्षक कवि सकलानी निरंतर गतिशील हैं। उनके इस प्रयासों के कारण अनेक सामाजिक संस्थाओं के द्वारा उनको सम्मानित किया गया है।

सर्वजन हिताय संस्था मई 2022 से जब अस्तित्व में आयी, लगातार सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभाती रही है। उत्साह वर्धन के लिए सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तियों और साहित्यकारों को सम्मानित करती आई है। संस्था का कार्य क्षेत्र संपूर्ण उत्तराखंड है। गांव और असेवित क्षेत्र में लोगों को जन जागरूक करने, गरीब लोगों को सहायता पहुचाने, असहाय, दिव्यांग और गरीब लोगों की सहायता करना संस्था का परम उद्देश्य है। जिसके साथ ही नशे के विरुद्ध मुहिम,पर्यावरण संवर्धन,जानकारियां प्रदान करना, उद्यमिता और कौशल विकास,स्वास्थ्य रोजगार आदि कार्यों में भी संस्था बढ- चढ कर जमीनी स्तर पर कार्य करती है।

श्री सकलानी ने संस्था के संस्थापक वीरेंद्र सज्वाण, सचिव गौतम सज्वाण और निवेदिता परमार का आभार प्रकट करते हुए संस्था की गतिविधि और कार्यों में भविष्य मे भी सहयोग देने की बात कही। कहा कि कोविड महामारी का दर्द झेल चुके लोगों के पीड़ा को सर्वजन हिताय संस्था ने समझा और कोरोना के बाद भी लोगों की यथासंभव सहायता की। निराश लोगों को दिशा प्रदान की। संस्था की पदाधिकारी निवेदिता परमार ने अपने कार्यालय मैं श्री सकलानी को सम्मान सहित रचनात्मक, स्वच्छता अभियान और सामाजिक सेवाओं के लिए चेक भेंट किया।

Comment