टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के चुनाव प्रचार को लेकर आज मखलोगी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्यारी, चोपड़ा, धर्मघाट आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया।
सरहद का साक्षी, नकोट
भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के चुनाव प्रचार को तेजी प्रदान करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज निचली मखलोगी एवं जाखणीधार क्षेत्र के कुछ गांवों को भी अपने प्रचार दायरे में लिया।
उन्होंने संबंधित गांवों में घर-घर जाकर पार्टी के चुनाव चिन्ह से लोगों का अवगत करवाया। इस मौके पर प्रवीन सिंह धनोला, मुकेश बडोनी, कृपालसिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह चौहान, विक्रम सिंह धनोला, यशपाल धनोला, वीरसिंह नेगी आदि शामिल थे।