विधानसभा चुनाव 2022ः उजपा प्रत्याशी धनै ने नकोट क्षेत्र में किया शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत निकाली रैली

विधानसभा चुनाव 2022ः उजपा प्रत्याशी धनै ने नकोट क्षेत्र में किया शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत निकाली रैली
play icon Listen to this article

उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं टिहरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी दिनेश धनै ने आज अपने प्रचार अभियान के तहत नकोट क्षेत्र में चुनावी रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके हुजूम में सैकड़ों स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे।

[su_highlight background=”#880e09″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नकोट[/su_highlight]

ग्रामीण कस्बा नकोट में शक्ति प्रदर्शन रैली से पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने मखलोगी प्रखण्ड के गांवों का भ्रमण कर जन सम्पर्क किया। इसके उपरान्त ग्राम पंचायत छाती के पौराणिक शिवालय महादेव मन्दिर में पूजा अर्चना के बाद एक चुनावी सभा का आयोजन किया। चुनावी सभा का संचालन मीडिया प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कवि सोमवारी लाल सकलानी निशांत ने किया। सभा में पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं टिहरी विधानसभा क्षेत्र के उजपा प्रत्याशी धनै ने उपस्थित जनसमूह से अपने चुनाव चिन्ह गैस सिलेण्डर पर मतदान की अपील करते हुए कहा कि उन्हें पूरे विधानसभा क्षेत्र में व्यापक समर्थन हासिल हो रहा हैं।

🚀 यह भी पढ़ें :  सेना में भर्ती का अग्निपथ नो रैंक नो पेंशन दुर्भाग्यपूर्ण फैसला: राकेश राणा

विधानसभा चुनाव 2022ः उजपा प्रत्याशी धनै ने नकोट क्षेत्र में किया शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत निकाली रैली

उन्होंने कहा कि जनता राष्ट्रीय दलों से ऊब चुकी है और उनके क्षेत्रीय दल उजपा को अपना भरपूर समर्थन देते हुए उनके साथ जुड़ चुकी है। उन्होंने कांग्रेस व भाजपा पर सत्ता के लिए विलीनीकरण का आरोप भी लगाया।

इस दौरान उनके साथ पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय मैठाणी, कवि सोमवारी लाल सकलानी निशांत, जिला उपाध्यक्ष दौलत सिंह मखलोगा, नकोट क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष, बूथ संयोजक, केन्द्रीय संयोजक, चतर सिंह धनोला, महिला प्रकोष्ठ की रागिनी भट्ट, रजनी मखलोगा आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।