घनसाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नागेश्वरसौड़ में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तराखंड प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विगत पौने 5 वर्षों के कार्यकाल में अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों के साथ धोखा कर उन्हें गुमराह करने का काम किया है।
सरहद का साक्षी, घनसाली
उन्होंने कहा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जितनी भी योजनाएं अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी ने शुरू की थी। भाजपा ने उन सभी योजनाओं को खत्म करने का काम किया भाजपा के कार्यकाल में अनुसूचित जाति जनजाति छात्र छात्रों की छात्रवृत्ति में भी करोड़ों का गबन किया गया है उन्होंने कहा आज महंगाई आसमान पर है गरीब आदमी का जीना मुश्किल हो गया है 2022 के विधानसभा के चुनाव में घनसाली विधानसभा के लोगों ने कांग्रेस का साथ देना है तब जाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
उपरोक्त कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री एकादशी मकान लाल बेसरियाल ने अपने स्वर्गीय पति मकान लाल के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन काल में गरीब असहाय बेसहारा विकलांग वर्ग के लोगों की खूब मदद की है जनता को 2022 में कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताना होगा तब जाकर हमारी विधानसभा का विकास हो पाएगा।