सम्मान समारोह: लक्ष्य हमेशा बड़ा तथा सोच सकारात्मक होनी चाहिए: सुबोध

सम्मान समारोह: लक्ष्य हमेशा बड़ा तथा सोच सकारात्मक होनी चाहिए: सुबोध
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

लक्ष्य हासिल करने के लिए संकल्प होना चाहिए। लक्ष्य हमेशा बड़ा होना चाहिए तथा सोच सकारात्मक होनी चाहिए। यह बात उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पोखरी में आयोजित बीर सिंह रावत प्रथम मंडी समिति नरेन्द्रनगर के सम्मान समारोह में जनता को संबोधित करते हुए कही।

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, पोखरी गजा[/su_highlight]

नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के पोखरी में जनता तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीर सिंह रावत के मंडी समिति नरेन्द्रनगर का अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिनंदन समारोह एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मेरे द्वारा विकास की नई नींव रखी गई है। मेरी कोशिश 2002 से यही रही है क्षेत्र का विकास हो। मंडी समिति नरेन्द्र नगर के अध्यक्ष बीर सिंह रावत ने सुबोध उनियाल का स्वागत करते हुए अभिनन्दन पत्र सौंपा तथा स्वागत किया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों , समाजसेवियों , राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों , सहायकों तथा निजि चिकित्सा कर्मियों , राजकीय अस्पतालों के कर्मचारियों तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह को श्रीमती मीना खाती अध्यक्ष नगरपंचायत गजा , गजेन्द्र सिंह खाती, अरविंद उनियाल, राजेन्द्र सिंह भंडारी , राजेन्द्र सिंह खाती, श्रीमती मुन्नी राणा, विजय प्रकाश विजलवाण, राजेश रावत, धन सिंह सजवाण, गिरीश बंठवाण ने सम्बोधित किया। श्रीमति मीना खाती व अरविंद उनियाल ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें विकास की रीढ को मजबूत करने वाले मंत्री व विधायक मिले हैं।

सम्मान समारोह: लक्ष्य हमेशा बड़ा तथा सोच सकारात्मक होनी चाहिए: सुबोध

सम्मान समारोह में श्री देव सुमन नाट्य कला मंच चम्बा द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुभारंभ पद्म गुसाईं के द्वारा गणेश वंदना से किया गया। समारोह में मान सिंह चौहान, जोत सिंह चौहान, विनोद विजलवाण, मीनाक्षी उनियाल, रोशनी राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के बाद सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक भी रखी गई। जिसमें विकास कार्यों की समीक्षा की गई।