नगर पंचायत गजा में चल रहे योगाभ्यास कार्यक्रम में बच्चों में भी दिखा है गजब का उत्साह

134
नगर पंचायत गजा में चल रहे योगाभ्यास कार्यक्रम में बच्चों में भी दिखा है गजब का उत्साह
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा में चल रहे योगाभ्यास कार्यक्रम में बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। नगर पंचायत गजा के राजकीय इंटर कालेज गजा में आयोजित योगाभ्यास शिविर में महिलाओं व पुरुषों के अलावा बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है। बच्चों में सीखने के प्रति अधिक ललक है। आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवश मनाये जाने के लिए क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

सरहद का साक्षी, D.P.Uniyal @गजा

गजा क्षेत्र के नोडल अधिकारी डाॅ भास्कर आनन्द शर्मा, अजय रणाकोटी, डा राम मणी दुबे, नीरज भट्ट ने योगाभ्यास के साथ कहा कि नियमित रूप से योग करने पर हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। अपनी दिनचर्या में इसे शामिल करना चाहिए।

योगाभ्यास में श्रीमती मीना खाती, अंजली चौहान, राजेन्द्र सिंह खाती, गजेन्द्र सिंह खाती, मान सिंह चौहान, रघुबीर सिंह खाती, आनंद सिंह खाती, दयाल सिंह सजवाण, सोबत सिंह चौहान, गौरब, विनोद सिंह चौहान, रोशन विजल्वाण, बच्चों में कु. रमा, कु. वंशिका, सक्षम उनियाल, मयंकपुंडीर, दिव्यांशी पुंडीर, सार्थक, सिम्मी खाती, अनिता सहित अनेक लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।