नकोट गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश

नकोट गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश
play icon Listen to this article

नकोट गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश

प्रखण्ड के नकोट गांव में गुरुवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश हो गया है। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 31 मई को हवन यज्ञ के बाद वृहद पितृभोज के साथ होगा।

🚀 यह भी पढ़ें :  श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने की शिरकत

नकोट गांव में इस दिव्य कथा का आयोजन श्रीमती मालदेई देवी मखलोगा द्वारा स्व. श्री चन्द्र सिंह मखलोगा, स्व. श्री महावीर सिंह मखलोगा एवं समस्त पित्रों की मुक्ति कामना हेतु किया जा रहा है। ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास प्रवीण उनियाल श्रोताओं को कथा का रसपान करायेंगे।

🚀 यह भी पढ़ें :  कलश यात्रा के साथ गजा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश

ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक मूल पाठ, मण्डप पूजन के उपरान्त दोपहर 01 बजे से सायं 05 बजे तक कथा प्रवचन किया जाएगा। बुधवार 31 मई को हवन यज्ञ एवं आरती प्रसाद वितरण के उपरान्त दोपहर 01 बजे दिव्य कथा का समापन किया जाएगा।

🚀 यह भी पढ़ें :  कलश यात्रा के साथ गजा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश

आयोजक श्रीमती मालदेई देवी एवं उनके पुत्रगण रघुवीर सिंह मखलोगा एवं जयवीर सिंह मखलोगा ने क्षेत्र के समस्त भक्तगणों एवं कथा प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे प्रतिदिन अमृतमयी कथा का रसपान कर पुण्य के भागी बनें।

नकोट गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा की झलकियां@sarhadkasakshi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here