प्रतापनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रजाखेत का हुआ पुनर्गठन, मान सिंह रौतेला बने ब्लॉक अध्यक्ष

यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

#ब्लॉककांग्रेसकमेटी_रजाखेत का पुनर्गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी हेतु विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी हेतु कुशिलाल, विजयपाल रावत, प्रधान भागवत भट्ट, अब्बल सिंह खरोला, किशोर सिंह मंद्रवाल, प्रधान पूनम देवी, ब्लॉक अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ दिनेश लाल, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस हंसा रमोला, न्याय पंचायत जलवाल गांव अध्यक्ष पूर्णानन्द रतूड़ी, न्याय पंचायत सिलोली अध्यक्ष शिव सिंह गुनसोला, न्याय पंचायत ढूंग बड़वाली अध्यक्ष जयपाल गुनसोला का नाम सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।

विधायक श्री नेगी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में बहुत अच्छा काम किया है, जिसका परिणाम जीत के साथ प्राप्त हुआ है। निश्चित रूप से प्रतापनगर समस्त क्षेत्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे मिली है, यह जनादेश विधानसभा में विपक्ष की भूमिका के रूप में है। फिर भी पूर्ण समर्पण के भाव से क्षेत्र हित में कार्य करने का प्रयास करूंगा।

ब्लॉक कांग्रेस के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देता हूं और पूर्ण रूप से आशान्वित हूं कि आप सभी पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाएंगे एवं पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।
#IndianNationalCongressUttarakhand
बैठक में जिलाध्यक्ष आईटी सेल शक्ति जोशी, बीआरओ एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।