पूर्व कर्मचारी नेता उमेद सिंह चौहान के निधन पर शोक

91
पूर्व कर्मचारी नेता उमेद सिंह चौहान के निधन पर शोक
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संगठन के जाने माने वरिष्ठ कर्मचारी नेता उमेद सिंह चौहान का गत 31 अक्टूबर 2021 को देहरादून स्थित इन्द्रेश अस्पताल में निधन हो गया है। वे पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर प्रदेश के कर्मचारी संगठनों एवं मखलोगी प्रखण्ड के जन-प्रतिनिधियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, देहरादून[/su_highlight]

लोक निर्माण विभाग पुरोला से गत सितम्बर माह में सेवानिवृत हुए उमेद सिंह चौहान का जन्म 27 सितम्बर 1961 को मखलोगी प्रखण्ड के श्री महादेव ग्राम छाती में हुआ था। उनके पिता स्व0 श्री कण्ठू सिंह चौहान एक साधारण किसान थे। वरिष्ठ कर्मचारी नेता उमेद सिंह चौहान गत सितम्बर माह में लोक निर्माण विभाग पुरोला से सेवानिवृत हुए थे। अपने सेवाकाल में वे लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल ऐसोशियसन में विभिन्न पदों पर रहकर कर्मचारी हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं। उनके निधन पर मखलोगी प्रखण्ड के गांवों एवं राज्य के कर्मचारी संगठनों में शोक की लहर व्याप्त है। प्रदेश के अनेक कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों एवं मखलोगी प्रखण्ड के जन-प्रतिनिधियों ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।