गजा में बंदरों को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा

100
गजा में बंदरों को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा
गजा में बंदरों को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा
play icon Listen to this article

गजा में बंदरों को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा

गजा, डी.पी.उनियाल: विकास खंड चम्बा के नगर पंचायत गजा में बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग नई टिहरी रेंज ने स्पेशल टीम तैनात कर पिंजरा लगाया है। फलसारी वन वीट वन दरोगा ओमप्रकाश कुकरेती ने बताया कि गजा में बंदरों को पकड़ने के लिए विभागीय अधिकारियों ने टीम भेजी है।

नगर पंचायत गजा अध्यक्ष मीना खाती, व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान ने प्रभागीय वनाधिकारी पुनीत तोमर, राजि अधिकारी आशीष डिमरी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने बंदरों को पकड़ने के लिए कार्यवाही की है।

विदित हो कि पिछले समय भी दो बार पिंजरा लगाया गया था जिसमें एक बार पांच दर्जन तथा दूसरी बार एक दर्जन बंदर पकड़ में आये थे। वन दरोगा ओमप्रकाश कुकरेती व वनरक्षक भी सहयोग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here