पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै के पिता गब्बर सिंह धनै तथा शहीद मेजर प्रणय नेगी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब

शहीद मेजर प्रणय नेगी का सम्मान पूर्वक किया गया अंतिम संस्कार

Table of Contents

यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै के पिता गब्बर सिंह धनै तथा शहीद मेजर प्रणय नेगी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब

शहीद मेजर प्रणय नेगी का सम्मान पूर्वक किया गया अंतिम संस्कार

हरिद्वार स्थित खड़खड़ी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

सैकड़ो की संख्या में नईटिहरी, चंबा जाखणीधार, देहरादून आदि स्थानों से सम्मिलित हुए लोग

हरिद्वार, सो.ला.सकलानी ‘निशांत’: सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै के पिता स्व. गब्बर सिंह धनै का आज हरिद्वार स्थिति खड़खड़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। 94 वर्षीय स्वर्गीय गब्बर सिंह धनै ने कल सांय रायवाला स्थित अपने आवास खांडगांव में अंतिम सांस ली। टिहरी बांध बनने से पूर्व श्री गब्बर सिंह धनै खांड गांव, टिहरी के निवासी रहे। उनके ज्येष्ठ पुत्र पूर्व कैबिनेट मंत्री आज भी नई टिहरी में निवास करते हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै के पिता के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाबसूूचना मिलते ही नई टिहरी और चंबा से सैकड़ों लोग स्वर्गीय धनै के अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए। धार्मिक रीति रिवाज के साथ क्रिया के बाद दिनेश धनै ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। उनके छोटे पुत्र, पौत्र कनक धनै, बड़ी तादाद में बंधु बांधव, परिवारजन और रिश्तेदार भी अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए।

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता, टिहरी से भाजपा अध्यक्ष राजेश नौटियाल, अतर सिंह तोमर, जोत सिंह बिष्ट, देव सिंह पुंडीर, इंद्र सिंह नेगी, सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ रघुभाई जड़धारी, मूर्ति सिंह नेगी,शक्ति जोशी,चतर सिंह धनोला, संजय बहुगुणा, मूर्ति सिंह नेगी, अनंतपाल सिंह पुंडीर, बलवीर नेगी, विक्रम पंवार, प्रताप गुसाईं महावीर नेगी, दिनेश डोभाल, संजय मैठाणी, संजय रावत, गौरव डोभाल, संदीप रावत, दिगपाल सिंह आदि अंतिम संस्कार में शामिल हुए। दूसरी ओर …..

शहीद मेजर प्रणय नेगी का सम्मान पूर्वक किया गया अंतिम संस्कार

तिरंगे में लिपटे हुए पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, पुष्प चक्र, धुन और शस्त्र सलामी के साथ हुआ अंतिम संस्कार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हुए शासन की ओर से सम्मिलित

सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में सेवारत थे मेजर नेगी

वर्तमान में भानियावाला में रहता है उनका परिवार

शहीद मेजर प्रणय नेगी का सम्मान पूर्वक किया गया अंतिम संस्कार तिरंगे में लिपटे हुए पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, पुष्प चक्र, धुन और शस्त्र सलामी के साथ हुआ अंतिम संस्कारहरिद्वार, खड़खड़ी घाट पर देश के लिए शहीद हुए मेजर प्रणय नेगी का शस्त्र सलामी और पुष्प चक्र अर्पित कर, सम्मान सहित अंतिम संस्कार किया गया। आर्टिलरी रेजिमेंट की गाड़ी में सम्मानपूर्वक पार्थिव शरीर तिरंगे से लिपटे ताबूत मे खड़खड़ी घाट लाया गया। असंख्य संख्या में लोग वीर को श्रद्धांजलि देने उपस्थित हुए। सेना की सशस्त्र टुकड़ी ने शस्त्र सलामी के बाद सम्मानपूर्वक पार्थिव शरीर ताबूत से अलग कर सैन्य रस्म पूर्ण की। श्रद्धांजलि देने वालों में सेना के जवानों और अफसरों के अलावा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,उनके परिवार जन,पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता शामिल हुए। शहीद प्रणय नेगी का परिवार वर्तमान में भानियावाला देहरादून में निवास रत है।

Comment