पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा बैठक संपन्न: जिलाधिकारी ने दिये महत्वपूर्ण निर्देश
Review Meeting of PM Vishwakarma Yojana Concluded: District Magistrate Issued Important Instructions
“प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना” में पंजीकरण हेतु आप “अनुराग कम्प्यूटर्स नकोट” (मोबा. 7455813001) से सम्पर्क कर सकते हैं।
टिहरी: जिला सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी ग्राम पंचायतों को जल्द से जल्द योजना के पोर्टल पर ऑनबोर्ड करने के निर्देश दिए।
बैठक में जीएम डीआईसी ने बताया कि तीन ग्राम प्रधानों के फिंगरप्रिंट मिलान में समस्या के कारण तीन पंचायतों को योजना में सम्मिलित नहीं किया जा सका है। इस पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ और खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित ग्राम प्रधानों के आधार कार्ड को अपडेट कराया जाए ताकि फिंगरप्रिंट संबंधी समस्या का समाधान हो सके।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जाए। योजना के सभी ट्रेडों में पंजीकरण, कौशल प्रशिक्षण, टूल किट इंसेंटिव, ऋण सहायता, डिजिटल लेन-देन पर प्रोत्साहन सहायता, और विपणन सहायता की प्रगति की मॉनिटरिंग की गई।
जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में पीएम विश्वकर्मा योजना को सम्मिलित करने और जनजागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया।
गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा 18 ट्रेडों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना को लागू किया गया है, जो उत्तराखंड में भी संचालित है। जनपद स्तर पर योजना के क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है, जो योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए उत्तरदायी है।
Review Meeting of PM Vishwakarma Yojana Concluded: District Magistrate Issued Important Instructions
Tehri: A meeting regarding the effective implementation and monitoring of the PM Vishwakarma Yojana was held at the district auditorium under the chairmanship of the District Magistrate. In the meeting, the District Magistrate directed all Gram Panchayats to onboard the plan on the portal as soon as possible.
During the meeting, the GM DIC informed that three Gram Panchayats could not be included in the plan due to issues in fingerprint matching of three Gram Pradhans. In response, the District Magistrate instructed the DPRO and Block Development Officers to update the Aadhaar cards of the concerned Gram Pradhans to resolve the fingerprint-related issues.
The District Magistrate emphasized providing training to as many people as possible under this scheme. The progress of registration, skill training, tool kit incentive, loan assistance, digital transaction incentives, and marketing assistance across all trades in the scheme was also monitored.
The District Magistrate further stressed including the PM Vishwakarma Yojana in awareness programs organized by various departments and increasing public awareness about the scheme.
It is noteworthy that the Government of India has implemented the PM Vishwakarma Yojana for 18 trades, which is also operational in Uttarakhand. At the district level, a committee has been formed under the chairmanship of the District Magistrate to ensure the effective implementation of the scheme, which is responsible for its successful execution.
