कांग्रेस पार्टी के साथ दगाबाजों को दिखायेंगे बाहर का रास्ताः राणा, पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील

46
कांग्रेस पार्टी के साथ दगाबाजों को दिखायेंगे बाहर का रास्ताः राणा, पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

नई टिहरीः विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर वर्तमान समय में विभिन्न राजनीतिक दलों में जोड़-तो़ की राजनीति चरम पर है। जिसके तहत दलों से कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण इधर से उधर का रास्ता देख रहे हैं। इसी के तहत जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करें व पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने हेतु जी-जान से जुट जायं।

उन्होंने विधिवत् प्रेस नोट जारी करते हुए जाखणीधार प्रखण्ड में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के लिए महावीर सिंह गुनसोला को ब्लॉक अध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस के लिए देवेश्वरी सेमल्टी को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी संगठन में जबाबदेह लोगों को सम्मान दिया जाएगा और पार्टी के साथ दगा करने वाले व्यक्तियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
उन्होंने जनपद के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जिले की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनता के बीच जाकर मतदान की अपील करें।