विधानसभा चुनाव 2022: टिहरी- नकोट के भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने सारज्यूला के गांवों में किया चुनाव प्रचार

47
विधानसभा चुनाव 2022: टिहरी- नकोट के भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने सारज्यूला के गांवों में किया चुनाव प्रचार
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के चुनाव प्रचार हेतु नकोट क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने आज सारज्यूला के गांवों में घर-घर जाकर जन सम्पर्क किया।

[su_highlight background=”#880e09″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नकोट[/su_highlight]

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज सारज्यूला के नवागर, सगवाण गांव, पाटा, ज्ञानसू होते हुए थान बेमर आदि गांवों में मतदाताओं की नब्ज टटोलते हुए भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के पक्ष में जन समर्थन हासिल किया। दूसरी तरफ विधान सभा प्रभारी महेन्द्र काल्टा एवं सह संयोजक सुशील बहुगुणा ने आज नकोट कार्यालय में आकर बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से चुनाव संचालन को लेकर जानकारी हासिल की।

विधानसभा चुनाव 2022: टिहरी- नकोट के भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने सारज्यूला के गांवों में किया चुनाव प्रचार

भाजपाइयों की इस टीम में दर्मियान सिंह धनोला, पुरुषोत्तम उनियाल, विक्रम सिंह धनोला ने जहां चुनाव कार्यालय से प्रचार वाहनों एवं कार्यकर्ताओं की टोलियां को रवाना किया वहीं इन टोलियांं में प्रवीन, सुन्दरसिंह, भरत सिंह धनोला, शूरवीर सिंह, उपेन्द्र बडोनी, महावीर धनोला, बिनोद बडोनी, राजेन्द्र चौहान, अर्जुन धनोला, राजेन्द्र नेगी, मनवीर रावत, नरेन्द्र धनोला, ऋचा धनोला, कला देवी धनोला, सरोजनी चौहान, रीना चौहान, निकिता धनोला आदि शामिल थे।