उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022ः कांग्रेस को बड़ा झटका कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए किशोर उपाध्याय

90
विचार: बदलते हालातों में हर क्षेत्र में बदलाव जरूरी, गर्व है कि हमारे पास किशोर उपाध्याय जैसा नायक है: अजय ढौंडियाल 
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

देहरादून/ टिहरी:  उत्तराखण्ड के चुनावी समर में आज टिहरी से सबसे बड़ी सामने आयी है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आज कांग्रेस से अपना चार दशकों का रिश्ता तोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं और भाजपा में शामिल होने के उपरान्त टिहरी सीट पर भाजपा से चुनावी दंगल में उतरने को टिहरी के लिए रवाना हो चुके है। अपनी इस चुनावी मुहिम की शुरुआत टिहरी के नागणी ग्रामीण कस्बे से करेंगे। किशोर उपाध्याय का कांग्रेस से जाना जहां कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका है। वहीं उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को टिहरी में और अधिक मजबूती मिलने की आशंका है। हालांकि किशोर के भाजपा में शामिल होने से भाजपा का एक हिस्सा खासा नाजार भी प्रतीत हो रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किशोर उपाध्याय का स्वागत किया जिसके बाद किशोर उपाध्याय टिहरी के लिए रवाना हो गए।

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022ः कांग्रेस को बड़ा झटका कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए किशोर उपाध्याय

भाजपा में शामिल हुए किशोर उपाध्याय दो बार विधायक बने साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। उनके जाने से कांग्रेस के एक वर्ग विशेष वोट बैंक को एक बड़ा झटका लगने वाला है। पार्टी के कई अहम ओहदों पर रहे किशोर उपाध्याय कई सीटों पर अपना प्रभाव रखते है।ं भाजपा ने बड़ी सोच समझकर कांग्रेस के इस वजूददार नेता को अपने पाले में करने में कामयाबी हासिल की है।

नागणी में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत के उपरान्त किशोर उपाध्याय टिहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी के रूप में 28 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे। किशोर के भाजपा में आने से भाजपा को युवा वर्ग के एक बड़े धड़े का भी समर्थन हासिल होगा। इसके अलावा कांग्रेस के परम्परागत बड़े वोट बैंक का भी भाजपा को लाभ मिलेगा।