चंबा में खुला उजपा का चुनावी कार्यालय, पार्टी के नेतृत्व में जताई आस्था।

play icon Listen to this article

अनेकों ग्राम सभा के सम्मानित प्रधान हुए जन एकता पार्टी में सम्मिलित।

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी @कवि:सोमवारी लाल सकलानी, निशांत[/su_highlight]

आज का दिन उत्तराखंड जनता पार्टी के प्रचार प्रसार में व्यस्त रहा। प्रातः 9:30 पर उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै द्वारा चंबा में अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात ग्राम पंचायत सिलोगी, सुनार गांव, पुजाल्डी, खुरेत, गुल्डी और हडम में जन संपर्क/ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही चंबा बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाया गया और जनता के हर वर्ग ने दिनेश धनै के नेतृत्व में अपनी आस्था जताई।

🚀 यह भी पढ़ें :  विधानसभा चुनाव 2022: प्रतापनगर: कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी ने जनता से लिया जीत का आशीर्वाद

अपने इस तूफानी दौरे में टिहरी विधानसभा के जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश धनै अपने पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। साथ ही पिछले 15 वर्षों में विभिन्न पार्टियों के विधायकों द्वारा किए गए कार्य का भी तुलनात्मक विश्लेषण किया। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को अपने पक्ष में मतदाताओं को मतदान करने का भी आग्रह किया।
जिन- जिन ग्राम पंचायतों में मैं उनके साथ था सभी लोगों ने श्री धनाई के नेतृत्व में आस्था प्रकट की और उन्हें भारी मतों से विजई बनाने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर विभिन्न ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान ग्राम सभा पुजाल्डी, खुरेत आदि तथा अनेकों सम्मानित व्यक्ति जन एकता पार्टी में सम्मिलित हुए।

🚀 यह भी पढ़ें :  भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के चुनाव प्रचार में विभिन्न गांवों में पहुंची महिला एवं कार्यकर्ताओं की टोलियां
🚀 यह भी पढ़ें :  विधानसभा चुनाव 2022ः उजपा प्रत्याशी धनै नकोट में किया जन सम्पर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

श्री दिनेश धनै के जनसंपर्क अभियान में उजपा के जिला अध्यक्ष संजय मैठाणी, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीमती रागनी भट्ट, चंबा ब्लॉक के संरक्षक दरमियान सिंह नेगी, अध्यक्ष बलवीर पुंडीर, उपाध्यक्ष पूर्ण चंद रमोला, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष देव सिंह पुंडीर, पूर्व प्रधान सत्यपाल गुसाईं, लोक कलाकार पदम गुसाईं, बाबू रमोला,शिव प्रसाद उनियाल आदि बड़ी स़ंख्या में लोग उपस्थित रहे।