चंबा वीसी गबर सिंह चौक पर अनेक पूर्व सैनिकों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गये। पूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक श्री इंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पूर्व सैनिक सुंदर सिंह सज्वाण, सत्ये सिंह भंडारी, विक्रम भंडारी, अतर सिंह सज्वाण, मेर सिंह सज्वाण, कवि सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ आदि ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर, वीरगति को प्राप्त सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सरहद का साक्षी@कवि: सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’
श्री नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि वीरगति को प्राप्त होना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। कहा कि उन्होंने 71 की लड़ाई लड़ी है और सैनिकों की वीरता और पराक्रम करीब से देखा है।
पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष श्री देव सिंह पुंडीर ने भी वीरगति प्राप्त सैनिकों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए और अपने कारगिल युद्धके अनुभव साझा किए।
इससे पूर्व स्वामी विवेकानंद स्कूल के छात्र- छात्राओं के द्वारा चंबा शहर में वृहद रैली निकाली गई। घोष और बैंड की धुन के साथ शहर की गलियों से होते हुए वी सी गबर सिंह चौक तक इस रैली का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं में अति उत्साह देखा गया। सैकड़ों बच्चे हाथ में दफ्तियां हाथों में लिए जय हिंद के नारों के साथ आगे बढेऔर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती आशा डबराल सिलस्वाल तथा विद्यालय के प्रबंधक श्री वीरेंद्र बेलवाल ने वीरगति प्राप्त सैनिकों को स्मरण करते हुए, वीर माताओं को भी नमन किया तथा छात्र-छात्राओं, शिक्षक -शिक्षिकाओं के अनुशासित कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सहयोग करने वाले व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।