पंचप्रण अभियान के तहत चंबा नगर पालिका सभागार में आयोजित किया गया वीरों का वंंदन
150 पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिक आश्रितों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजन को किया सम्मानित
नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित किया गया कार्यक्रम
चंबा, सो.ला.सकलानी ‘निशांत’: आजादी के अमृत महोत्सव काल में 8 अगस्त से गतिमान पंचप्रण अभियान के तहत आज डेढ़ सौ पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के आश्रितों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार जन को नगर पालिका परिषद हाल में सम्मानित किया गया।
खचाखच भरे सभागार में पालिका अध्यक्ष सुमन रमोला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रधानमंत्री जी के पंचप्रण संकल्प को दोहराया। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष देवसिंह पुंडीर ने पूर्व सैनिकों की वीरता, शौर्य और पराक्रम की याद दिलाई और शहीद सैनिकों के उत्सर्ग को सलामी दी। पूर्व अध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी ने कार्यक्रम को भव्य बनाने में पुरजोर कोशिश की।
शहर क्षेत्र में निवास करने वाले प्रथम द्वितीय विश्वयुद्ध, 1948, 71, 62, 65, 71, 99 तथा विभिन्न ऑपरेशन जैसे राइनो,मेघदूत आदि में शहीद हुए सैनिकों को नमन किया गया उनकी कुर्बानी को याद करते हुए आने वाली पीढ़ी के लिए देश भक्ति और देश प्रेम के लिए मर मिटने का उल्लेख किया गया।
कवि सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ ने अपनी वीर रस की कविताओं के द्वारा शहीद सैनिकों की वीरता, त्याग, निष्ठा और पराक्रम की गाथायें गा कर एक नया उत्साह और जोश उत्पन्न किया। उन्होंने स्वाधीनता आंदोलन के बलिदानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी कविताओं के माध्यम से नमन किया। सभासद रघुवीर रावत ने सैनिकों के शौर्य पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष, संरक्षक के अलावा कैप्टन कर्मवीर सज्वाण, कैप्टन आनंद सिंह, कैप्टन जुपल सिंह, कै.बलवंत सिंह, कृष्णानंद मंहगाई, जितेंद्र पुंडीर,दर्मियान सिंह सज्वाण, महावीर सकलानी, कुंवर सिह, बिजेंद्र चौहान, शहीद सैनिकों के परिवारजन कर्मवीर सिंह सज्वाण, अनूप सिंंह पुंडीर, सुंदरलाल थपलियाल, जगर्नयन बडोनी, सरोजनी देवी, कुसुम धनोला आदि उपस्थित थे। नगरपालिका के समस्त सभासद, ब्रांड एंबेसडर, कर्मचारी वर्ग, नगर के गणमान्य लोगों को भी अपेक्षित कार्य और सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
अधिकारी अधिकारी उपेंद्र तिवारी ने समस्त पूर्व सैनिकों,स्वतंत्रता संग्राम के परिवार जनों ,सभासदों,कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शक्ति प्रसाद जोशी ने किया।