विधान सभा चुनाव को लेकर उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी का चुनावी अभियान जारी है। पार्टी लगातार अपने साथ लोगों को जोड़कर चुनावी माहौल अपने पक्ष में करने को प्रयासरत है।
सरहद का साक्षी, नकोट
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै की उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी का चुनावी प्रचार मखलोगी प्रखण्ड में गहराने लगा है। उनका प्रचार वाहन लगातार क्षेत्र की सड़कों पर भ्रमण कर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील कर रहा है।
पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दौलत सिंह मखलोगा ने बताया कि उनकी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है जिसके तहत आज ग्राम पंचायत दिगोठी के ग्राम प्रधान श्री सोबन सिंह नेगी ने उत्तराखंड जनएकता पार्टी में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।