सूर्य आराधना का महापर्व है सूर्य षष्ठी अर्थात छठ पूजा

50
छठ पूजा: भारत के बिहार प्रान्त का सर्वाधिक प्रचलित एवं पावन पर्व है छठ महोत्सव
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

छठ पूजा

ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
अनुकंपय माम् भक्त्या गृहणार्घ्यं दिवाकर:।।

इस जगत के समस्त प्राणियों को नित्य नवजीवन प्रदान करने वाले ऊर्जा के अक्षुण्ण स्रोत भगवान भास्कर सूर्य देवता की प्रथम किरण ऊषा को अर्घ्य समर्पित करूँ एवं सूर्य देव इस अर्ध्य को ग्रहण कर अपनी असीम अनुकम्पा हम सभी पर बरसाए।

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी  *ई०/पं० सुन्दर लाल उनियाल[/su_highlight]

इसी मङ्गलकामना के साथ उदय होते हुये भगवान आदित्य सूर्य की प्रथम किरण *ऊषा* को अर्घ्य देते हुए *सूर्य आराधना के महापर्व सूर्य षष्ठी* (छठ पूजा) की आपको एवं आपके परिवार को बहुत बहुत बधाई एवं अनंत हार्दिक शुभकामनाएँ।

आदित्यनमस्कारान् ये कुर्वन्ति दिने दिने,
दीर्घ आयुर्बलं वीर्य तेजस तेषां च जायत।
अकालमृत्युहरणम सर्वव्याधिविनाशम,
सूर्यपादोदकं तीर्थ जठरे धरायाम्यहम।

भगवान सूर्य जिनका तेज, शक्ति को दीर्घ आयु प्राप्त है जिन्हें मृत्यु पर विजय प्राप्त है जो सभी की रक्षा करते हैं ऐसे भगवान सूर्य देवता के श्रीचरणों में समस्त तीर्थों का सुख है।

भगवान भास्कर व छठ मैया परमेश्वरी आपका तथा आपके परिवार का हर प्रकार से मंगल करे, आप सभी सुखी, समृद्ध, स्वस्थ एवं निरोगी हो। आपकी सभी मनोकामनाए पूर्ण हो श्रीचरणों से नित्यप्रति यही कामना व प्रार्थना करते हैं।

*नैतिक शिक्षा व आध्यात्मिक प्रेरक, दिल्ली/इन्दिरापुरम, गा०बाद/देहरादून।