कांग्रेसियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर बाल दिवस के रूप में मनाया गया चाचा नेहरू का जन्मदिन

60
कांग्रेसियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर बाल दिवस के रूप में मनाया गया चाचा नेहरू का जन्मदिन
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

स्वतंत्र प्रथम के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न, देश की स्वतंत्रता के महानायक पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की 132 जयंती पूरे जनपद भर में कांग्रेसियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत कर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नई टिहरी[/su_highlight]

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि आज देश की स्वतंत्रता के महानायक प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की 132 वी जयंती कांग्रेस जनों द्वारा अपने जनपद की सभी न्याय पंचायतों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कांग्रेस जन अपनी-अपनी न्याय पंचायतों में 13 नवंबर रात्रि को रात्रिवाशा कार्यक्रम के तहत गांव-गांव पहुंचे। आज प्रातः प्रभात फेरी सफाई अभियान के साथ-साथ ध्वजारोहण और प्रतिभावान बच्चों के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही पूर्व सैनिक, राज्य आंदोलनकारीयों, सम्मानित कर देर रात्रि को ग्राम वासियों के साथ इगाश बग्वाल के आयोजन में प्रतिभाग कर रात्रि भोज में सम्मिलित होंगे तत्पश्चात कल 15 नवंबर 2021 को प्रातः गांव के जनमानस के साथ मिल बैठकर पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन वृतांत एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर गोष्टी कर जनमानस को बताने का काम करेंगे। उन्होंने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का इस देश की आजादी से लेकर देश को मजबूत बुनियाद देने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

आज के दिन को बाल दिवस के रूप में मना कर बच्चों को राष्ट्रप्रेम समर्पण त्याग और तपस्या के प्रति प्रोत्साहित करते हुए देश के प्रति सजग रहने की बात सिखाता है। कहा कि प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के तेरा न्याय पंचायतों में न्याय पंचायत अध्यक्ष के साथएक एक जनपद स्तर से प्रभारी और प्रदेश स्तर से पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह राणा ,कुलदीप सिंह पंवार, सबल सिंह राणा, मानसिंह रौतेला, भरत सिंह बुटोला, विजयपाल रावत, खुशी लाल के नेतृत्व में विभिन्न न्यायपंचायत में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

वही धनोल्टी विधानसभा में की 16 न्याय पंचायतों में न्याय पंचायत अध्यक्ष और जनपद स्तरीय प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, डॉ वीरेंद्र सिंह रावत, जोत सिंह रावत, अखिलेश उनियाल, सुरेंद्र सिंह रावत, प्रदीप कवि, सुमन सिंह गुसाईं, गंभीर सिंह नेगी के नेतृत्व में ओर

घनसाली विधानसभा में 11 न्याय पंचायतों में न्याय पंचायत अध्यक्ष के साथ जनपद स्तरीय प्रभारी और पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह, पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, दिनेश लाल, सुरवीर लाल, प्रदेश महासचिव विजय गुनसोला, प्रदेश सचिव अरुणोदय सिंह नेगी, सूर्य प्रकाश रतूड़ी, लक्ष्मी प्रसाद जोशी, पूरब सिंह पवार, प्यार सिंह बिष्ट, हरीश रावत, प्रशांत जोशी, आशीष जोशी, डॉक्टर प्रकाश लाल, ममता पवार, रुचि सेमवाल, शिवेंद्र रतूड़ी, हिम्मत सिंह रौतेला, जसवीर नेगी आदि के नेतृत्व में।

टिहरी विधानसभा में की 13 न्याय पंचायतों में नरेंद्र चंद रमोला, सूरज राणा, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, साहब सिंह सजवान, प्रदेश सचिव शांति प्रसाद भट्ट, देवेंद्र नौटियाल, आशी रावत, दर्शनी रावत, ममता उनियाल, सरताज अली, ज्योति प्रसाद भट्ट, लखबीर सिंह चौहान, उत्तम सिंह नेगी आदि कांग्रेस जनों के नेतृत्व में न्याय पंचायत स्तर पर टीम का नेतृत्व किया गया।