सेरा-मोल्यागांव रोड़ पर अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, शिक्षक की मौत
लम्बगांव: टिहरी जिले के तहसील प्रतापनगर के पट्टी उपली रमोली में सेरा-मोल्यागांव रोड़ पर मोल्यागांव के समीप कल रात रात्रि लगभग 10:00 बजे 01 अल्टो कार UK07 FA-7038 दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें शिक्षक बलबीर सिंह राणा की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार कल दिनांक 21/07/2023 की रात्रि लगभग 10:00 बजे 01 अल्टो कार UK07 FA-7038 जो लम्बगांव से ओनालगांव जा रही थी, सेरा-मोल्यागांव रोड़ पर मोल्यागांव के समीप अनियंत्रित होकर निचली सड़क में जा गिरी, जिसमें कार चालक बलवीर सिंह राणा (49 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे परिजन एवं स्थानीय लोग निजी वाहन से सीएचसी लम्बगांव ले गए जहां डॉक्टरों ने कार चालक को मृत घोषित किया। उक्त घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, ओनालगांव के प्रधान नत्थी सिंह राणा, रामभरोसे राणा, पूर्व प्रधान अटल सिंह जरधारी, सम्भू सिंह राणा, राजपाल सिंह राणा, राकेश कंडियाल, शांति सिंह बिष्ट एवं विभिन्न सामाजिक व शिक्षक संगठनों ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।
नाम पता- बलवीर सिंह पुत्र हुकम सिंह उम्र 49 वर्ष
ग्राम- ओनालगांव थाना लम्बगांव