विश्व पर्यावरण दिवस पर सुशील बहुगुणा को देशबोध द्वारा किया गया सम्मानित 

194
विश्व पर्यावरण दिवस पर सुशील बहुगुणा को देशबोध द्वारा किया गया सम्मानित 
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

समाज में उत्कृष्ट कार्य करने पर रॉड्स अध्यक्ष सुशील बहुगुणा को विधानसभा अध्यक्ष  श्रीमती ऋतु खण्डूरी भूषण की विशिष्ट उपस्थिति में, नगर निगम देहरादून के जोगेंद्र हाल में देशबोध द्वारा शाल प्रमाण पत्र व पेड़ देकर उत्कृष्ट कार्य अभिनन्दन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विधान सभा अध्यक्ष ने कहा की सुशील बहुगुणा के कार्य समाज के लिए प्रेरणा दायक हैं। तथा जो समाज के लिए अच्छा कार्य करेगा उसको पूर्ण सम्मान देना भी हमारा पूर्ण कर्तव्य है।

इस अवसर पर दिशा बोध के संजय सुमिताभ ने कहा की हम समाज मे अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तियों को उनके किए गए कार्यों से अवगत कराते हैं व उनको सम्मान प्रदान करने का कार्य करतैं हैं। इस अवसर परश् प्रेमचन्द अग्रवाल, सम्प्रति, वित्त मंत्री, रणवीर सिंह चौहान, आईएएस मुख्तार मोहसिन, डीआईजी डॉ.आरवीएस रावत, (सेनि) मुनीराम सकलानी आदि उपस्थित थे।

बहुगुणा को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किए जाने पर भाजपा के विनोद रतूड़ी, विजय कठेत, उदय रावत, मनीष राणा, दिनेश भट्ट, राड्स के कुम्भीबाला, राजेन्द्र, सोरभ, जगदीश आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।