पीएम केएर्स फण्ड पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: विधायक टिहरी

120
Tehro MLA Dr. Dhan Singh Negi
Tehro MLA Dr. Dhan Singh Negi
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

 

सरहद का साक्षी,

नई टिहरी: टिहरी क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह नेगी ने कहा कि पीएम केएर्स फण्ड पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर लग गई है। अब देश की जनता कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहती है कि वह इस प्रकार भ्रम न फैलाये।

कांग्रेस सरकार के कारनामों का अब मूल्यांकन कर रही है जनता

53 साल तक राज करने वाली कांग्रेस सरकार के कारनामों का अब जनता मूल्यांकन कर रही है। आज देश की सेना को 70 हजार करोड़ की राइफलें ख़रीदनी पड़ी। रॉफेल चिनूक अपाचे हेलीकॉप्टर आज ही क्यों ख़रीदने पड़े। स्पेस टेक्नोलॉजी मे आज ही आत्मनिर्भर क्यों हुये। हाई-वे आज ही क्यों बन रहे है।

घर-घर नल से जल आज ही क्यों सोचा गया है। रेलवे की नई लाइन आज ही क्यों दिखाई दे रही है। एयरपोर्ट आज ही चारो तरफ क्यों बन रहे है। सभी को घर सभी की बिजली सभी को स्वास्थ्य सभी को गैस सभी को सड़क आज ही क्यों उपलब्ध हो रही है।

एक देश एक कानून, एक देश एक कार्ड, एक देश एक विधान, एक देश एक नागरिक, जैसे कानून आज ही क्यों बन रहे हैं। संयुक्तराष्ट्र संघ में सदस्य पद के लिये 192 देशों में से 184 वोट एक तरफा क्यों मिले। यह सब तब होता है जब देश के प्रति समर्पण का भाव हो। आखिर यह देश मोदी जी के हाथों ही विश्वगुरु बनाना है।।इसके लिये जरूरी है कि राज्यसभा में पूर्ण बहुमत और यह सब तब होगा जब सभी राज्यों में भाजपा की सरकारें होंगी। आओ विचार करें, जब देश रहेगा और शांति रहेगी तभी तो हम भी रह सकेंगे।