“सुमन सुधा” वार्षिकांक का हुआ विमोचन, दिखाई गई वी.सी. गबर सिंह नेगी पर बनी अद्यतन डॉक्यूमेंट्री

129
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

कुलपति डॉ पी.पी. ध्यानी ने की अध्यक्षता, पालिका अध्यक्ष सुमन रमोला थी मुख्य अतिथि

  [su_highlight background=”#880930″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी @सोमवारी लाल सकलानी, निशांत[/su_highlight]

[su_dropcap size=”2″]मं[/su_dropcap]गलवार,अपराह्न श्री देव सुमन विश्वविद्यालय सभागार में ‘श्री देव सुमन शिक्षा और संस्कृति संस्थान, देहरादून’ की वार्षिक पत्रिका “सुमन सुधा” का कुलपति महोदय तथा गणमान्य व्यक्तियों के बीच विमोचन हुआ। इसके साथ ही प्रथम विश्वयुद्ध के नायक विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह नेगी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।
राजभाषा विभाग के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक तथा डॉ पीतांबर दत्त बड़थ्वाल साहित्य अकादमी के पूर्व सचिव डॉ मुनि राम सकलानी (मुनींद्र) के कुशल संपादन और सौजन्य से यह पुनीत कार्य हुआ।
यूं तो डॉक्टर मुनीराम सकलानी साहित्य के क्षेत्र में एक सशक्त हस्ताक्षर हैं। देहरादून में रहते हुए भी अपने गृह क्षेत्र में चंबा जो वीर गबर सिंह नेगी और श्री देव सुमन की जन्मस्थली भी है, वहां पर इस प्रकार के अनोखे कार्य करने के लिए उनका सराहनीय प्रयास रहा है।
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के सहयोग से पत्रिका और डॉक्यूमेंट्री का विमोचन किया गया। तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में डॉ मुनीराम सकलानी, कुलपति डॉ. पी.पी. ध्यानी के विचारों को सुनने के साथ ही अनेक बुद्धिजीवियों ने अपनी बात रखी तथा इस अनूठी पहल की भूरी -भूरी सराहना की।
मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की सम्मानित अध्यक्ष श्रीमती सुमन रमोला, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष और वर्तमान संरक्षक श्री इंद्र सिंह नेगी पूर्व कैप्टन श्री पीरत सिंह पुंडीर, विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डॉक्टर भट्ट तथा हेमंत बिष्ट ने  अपने विचार प्रस्तुत किए।
खचाखच भरे बीसी गबर सिंह हॉल में लोगों ने दोनों शैक्षिक कार्यक्रमों का स्वस्थ मनोरंजन और ज्ञानार्जन किया। शहर के अनेक विभूतियां इस अवसर पर उपस्थित थी। पूर्व पालिका अध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र रमोला, वार्ड के  सभासद शक्ति जोशी, मनरेगा लोकपाल जे. पी नौटियाल, जगदीश कोठारी, डीआरडीओ के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी वाईपीएस पुंडीर, शिक्षक नेता राजेंद्र बहुगुणा, मंजूड़ की सम्मानित प्रधान, अनेक गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
परम सौभाग्य की बात यह है किस “सुमन सुधा” के वर्तमान अंक में प्रथम आलेख मेरा प्रकाशित है। वी.सी. गबर सिंह नेगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म मे समापन काव्य पंक्तियां भी मेरी समाहित हैं। स्वरचित कविता वाचन का भी अवसर  प्राप्त हुआ। इसके लिए आयोजकों, संचालकों, व्यवस्थापको  का हार्दिक आभार।
सुमन सुधा के इस अंक में लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकारों के आलेखों को स्थान दिया गया है और हर वर्ष की तरह डॉ मुनीराम सकलानी ने अपनी  अथक मेहनत के द्वारा पत्रिका का संपादन किया है। वी.सी. गबर सिंह नेगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण चंबा- मंजूड़, टिहरी झील और इर्द गिर्द के इलाकों में ही संपन्न हुआ जो कि डॉक्टर मुनीराम सकलानी का एक सराहनीय प्रयास है।
इस अवसर पर कुलपति डॉ. पी पी ध्यानी जी के महान विचारों को सुनने का भी अवसर प्राप्त हुआ। विश्वविद्यालय को नई गति देने के उनके प्रयास तथा विगत ढाई वर्षो में उनके द्वारा किए गए अनेकों बड़े कार्यों साथ, विश्वविद्यालय को भारत के मुख्य विश्वविद्यालयों में दर्जा दिलाने का हर संभव प्रयास कुलपति डॉक्टर ध्यानी जी  के द्वारा किया जा रहा है। श्रोताओं और दर्शकों और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने उनके कार्यों तथा कार्य शैली की भूरी- भूरी प्रशंसा की।