शुशील कुमार बहुगुणा के भाजपा चम्बा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने पर चम्बा ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
गोपाल बहुगुणा समेत कई भाजपाइयों ने कहा, शुशील बहुगुणा जो पिछले 12 साल से भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं, निश्चित ही उनको यह पद मिलने से भारतीय जनता पार्टी को चंबा ग्रामीण मंडल में मजबूती मिलेगी।