ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।
उत्तराखंड पंच केदारों में से एक द्वितीय केदार भगवान श्री मद्महेश्वर महादेव जी के कपाट शीतकाल हेतु कल दिनाँक 22 नवम्बर 2021 को प्रात: आठ बजे बंद कर दिए गये।
सरहद का साक्षी, ई०/पं०सुन्दर लाल उनियाल
भगवान श्री मद्महेश्वर महादेव जी की उत्सव डोली ने गौंडार प्रस्थान किया इसके बाद उत्सव डोली 23 नवंबर को रांसी, 24 नवंबर को गिरिया और 25 नवंबर को पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी।
देवाधिदेव महादेव श्रीद्महेश्वर महाराज आपको सदैव सुखी, स्वस्थ, समृद्ध एवं निरोगी रखते हुये आप सभी का सदा सदा मंगल करें। श्रीचरणों से प्रतिपल यही कामना व प्रार्थना करते हैं।