प्रधानमंत्री  जनसंवाद कार्यक्रम: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से किया सीधा संबोधन, स्वच्छ भारत मिशन पर भी दिया जोर, देश के अनेक राज्यों के सामान्य नागरिकों से किया सीधा संवाद

59
प्रधानमंत्री  जनसंवाद कार्यक्रम: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से किया सीधा संबोधन, स्वच्छ भारत मिशन पर भी दिया जोर, देश के अनेक राज्यों के सामान्य नागरिकों से किया सीधा संवाद
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

कभी अंग्रेजों की ग्रीष्मकालीन राजधानी रही शिमला से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन सुना। जिला मुख्यालय के विकास भवन में खचाखच भरे सभागार मे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने अपनी बात रखी। आज ही उन्होंने किसान सम्मान निधि की किस्त  संबंधित किसानों के खातों में डाली। शिमला के विश्व प्रसिद्ध रिट्ज मैदान से प्रधानमंत्री ने देश के अनेक राज्यों के सामान्य व्यक्तियों से बातचीत की। जिनमें सिक्किम, लद्दाख, गुजरात, कर्नाटक, बिहार और हिमाचल प्रदेश के कई नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया।

@कवि:सोमवारी लाल सकलानी, निशांत

यह माननीय प्रधानमंत्री जी की विशेषता है कि उनकी प्रत्येक बातें दिल को छू जाती हैं। राजकाज में सरकार की उपलब्धियों को बताना अलग बात है और देशवासियों के मन -मस्तिष्क में घर कर जाना अलग बात है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने ‘सबका साथ- सबका विकास और सब का प्रयास’ अपना पुराना नारा दोहराया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन, अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।

इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम  ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा प्रधानमंत्री जी का यशोगान किया और उनके द्वारा चलाए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया।

विकास भवन में टिहरी जनपद के दूरदराज से आए हुए किसान, समाजसेवी, बौद्धिक वर्ग, पत्रकार आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर किसान सम्मान- पत्र भी प्रदान किए गए।

प्रधानमंत्री जी के सीधे संवाद सुनने के लिए टिहरी जनपद के अनेकों विधायक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय, कीर्ति नगर के विधायक विनोद कंडारी, घनसाली के विधायक तथा धनोल्टी के विधायक प्रीतम पंवार के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सज्वाण, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सीमा कृषाली, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, पर्यावरणविद् विजय जड़धारी आदि उपस्थित थे।

प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी आशीष ईवा श्रीवास्तव,सी डी ओ नवामी बंसल, एसडीएम अपूर्वा सिंह आदि ने भी जनसंवाद कार्यक्रम सुना। दूरदराज से आए हुए लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।