परेड ग्राउण्ड में प्रधानमंत्री मोदी, पीएम को सुनने के लिए परेड ग्राउण्ड में उमड़ा हुजूम

63
परेड ग्राउण्ड में प्रधानमंत्री मोदी, पीएम को सुनने के लिए परेड ग्राउण्ड में उमड़ा हुजूम
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून परेड ग्राउण्ड में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट समेत तमाम पूर्व मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश को 18000 करोड रुपए की 18 विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, देहरादून[/su_highlight]

परेड मैदान पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की तमाम विकास कार्यों के मॉडल्स को देखा और तमाम विकास कार्यों के लिए बनी एक लघु फिल्म को भी पीएम द्वारा देखा।

परेड ग्राउण्ड में प्रधानमंत्री मोदी, पीएम को सुनने के लिए परेड ग्राउण्ड में उमड़ा हुजूम

मंच पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मत्री अजय भट्ट, चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत कैबिनेट, मंत्री बिशन सिंह चुफाल, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, देहरादून जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष समेत तमाम कैबिनेट मंत्री रहे। इसके अलावा संगठन के तमाम पदाधिकारी व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मंच पर मौजूद रहे। पीएम मोदी की रैली को सुनने के लिए परेड ग्राउण्ड में भारी जन सैलाव उमड़ा है।