प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने रामगढ़ के उजाड़ गांव, कोटी रौलयालूं की, पलियान, अलेरु, कलेथ, इंडर में ग्रामीणों का किया धन्यवाद

53
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने शुक्रवार को ब्लॉक यूनिट रामगढ़ में धन्यवाद कार्यक्रम के तीसरे दिन ग्राम उजाड़ गांव, कोटी रौलयालूं की, पलियान, अलेरु, कलेथ, इंडर में ग्रामीणों का धन्यवाद किया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित विधायक का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

विभिन्न गांवों में जनता ने नवनिर्वाचित विधायक का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए अपनी सड़क, पानी, राशन कार्ड सम्बन्धित समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

विधायक श्री नेगी ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाने का वायदा किया। उन्होंने कहा कि हमेशा प्रतापनगर विधानसभा के हितों की लड़ाई प्रथम सेवक बनकर करूंगा और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का यथासंभव प्रयास करूंगा।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामगढ़ भरत सिंह बुटोला, वरिष्ठ नेता विजयपाल सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कृशाली, वि सभा मीडिया प्रभारी मनीष कुकरेती, ब्लॉक अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ मंगल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ मंगल भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस सुरेश राणा, जिला उपाध्यक्ष किशोर राणा, राम सिंह मिश्रवान आदि कई ग्रामीण उपस्थित रहे।