प्रतापनगर पूर्व विधायक विक्रमसिंह नेगी का भदुरा पट्टी घर-घर कांग्रेस कार्यक्रम, कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा 

179
प्रतापनगर पूर्व विधायक विक्रमसिंह नेगी का भदुरा पट्टी घर-घर कांग्रेस कार्यक्रम, कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा 
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

जीवन के सफर में जो संघर्ष करते आगे बढ़ता जाता है। वही इंसान आगे चलकर मुकद्दर का सिकन्दर कहलाता है। इसी मिशाल को कायम करते हुए कांग्रेस पार्टी के 137 वें स्थापना दिवस पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी प्रतापनगर के कार्यकर्ताआें ने पूर्व विधायक विक्रम सिह नेगी के नेतृत्व मे नौगर गांव से लंबगांव बाजार से हाेते हुये बौसाडी तक पदयाञा निकाली। इस दाैरान पूर्व विधायक ने कांग्रेस पार्टी के हर घर कांग्रेस घर घर कांग्रेस के तहत लाेगाें से जनसंपर्क भी किया।

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, लंबगाव[/su_highlight]

श्री नेगी ने कहा कि जनसंपर्क के दाैैरान क्षेत्र के अधिसंख्य लाेगाें ने मिशन 2022 के लिए कांग्रेस काे अपना पूर्ण समर्थन देते हुये कहा कि भाजपा शासन मे प्रतापनगर के विकास 20 साल पीछे चला गया, विकास काे गति देने के लिए कांग्रेस जरूरी है। पूर्व विधायक नेगी ने दावा किया कि 2022 मे कांग्रेस सत्ता में आयेगी आैर प्रतापनगर के रूके हुये विकास के पहिये काे तेजी से आगे बढाने का काम करेगी। उन्हाेने सभी लाेगाें से कांग्रेस काे अपना समर्थन देने देते हुये सहयाेग की अपील की।

प्रतापनगर पूर्व विधायक विक्रमसिंह नेगी का भदुरा पट्टी घर-घर कांग्रेस कार्यक्रम, कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा 

पदयात्रा के उपरांत ग्राम बौंसाडी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रतापनगर द्वारा कांग्रेस एक विचारधारा गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व विधायक नेगी समेत ब्लॉक अध्यक्ष सब्बल सिंह राणा, वरिष्ठ नेता धूम सिंह रांगड एवं अन्य प्रबुधजनों द्वारा कांग्रेस की रीति नीति और कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास को जनता के सामने रखा गया। इस मौके पर श्री नेगी जी द्वारा बुजुर्गों, माताओं और कांग्रेस के मजबूत सिपाहियों का शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रमों में पूर्व विधायक नेगी संग अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस प्रतापनगर सब्बल सिंह राणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धूम सिंह रागढ़, न्याय पंच अध्यक्ष मुकेश रावत, नगर पंच कांग्रेस अध्यक्ष राजेश रावत, भदुरा पट्टी प्रभारी दयाल सिंह सजवान, पूर्व प्रतिनिधि प्रमुख भानु बगियाल, सभासद सौरव रावत, सभासद परी रावत, मीडिया प्रभारी मनीष कुकरेती, युवा कांग्रेस वि सभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम पंवार, आईटी युवा कांग्रेस अध्यक्ष गजेन्द्र रावत, वरिष्ठ नेता केदार लाल, शौकीन रावत, क्षेत्र पंच सदस्य संदीप राणा, पू छात्र संघ अध्यक्ष अनूप रागढ़, खुशाल सिंह रावत, गंगा लाल, मदन सिंह चौहान, रोशन रावत, खुशाल सिंह रावत, कमल लाल, विजेंद्र सिंह, सिर्ताज सिंह पोखरियाल, युद्धवीर सिंह असवाल, हुक्म सिंह पोखरियाल, अकबर रावत, एब्बल सिंह रावत, शैलेन्द्र सिंह पोखरियाल, पदम लाल, जमुना प्रसाद पैन्यूली, रवि पैन्यूली, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश सिंह रावत, विजेंद्र सिंह चौहान, प्रवीण पवार, सुनील बरवान, आनंद सिंह, कुशाल सिंह मिश्रवाण, 53 सिंह राणा, किशोर सिंह पोखरियाल, विशाल सिंह पोखरियाल, बच्चन सिंह राणा, प्रधान क्यारी वीरेंद्र रागढ़, विजय रागढ़, प्रवेश रागढ़, बर्फ सिंह राणा, दिनेश राणा, जसवीर सिंह, शीशपाल सिंह, राकेश सिंह, बालेंद्र बरवान, त्रिलोक बिष्ट, विवेक गुसाईं, सत्येंद्र पवार, विजयपाल रावत आदि अनेकों सम्मानित कार्यकर्ता साथ में रहे।