उत्तराखंड में जनता परिवर्तन चाहती है: सुरेश चंदेल

57
उत्तराखंड में जनता परिवर्तन चाहती है: सुरेश चंदेल
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की टिहरी लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सांसद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंदेल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता परिवर्तन चाहती है। जनता ने परिवर्तन का मन बना चुका है अब कांग्रेस जनों को घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी सरकार की नाकामी को जन्म तक पहुंचाना होगा।

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नई टिहरी[/su_highlight]

भाजपा के द्वारा 2017 में किये गई सभी वादों को जनता को याद दिलाना होगा। भाजपा ने समाज के किसी भी वर्ग के साथ न्याय नहीं किया सिर्फ झूठे वादे कोरे भाषण और जुमले बाजी कर जनता को गुमराह किया। उन्होंने कहा 2017 में भाजपा ने कहा कि देश का एक भी सैनिक शहीद होगा तो उसके बदले 10 सर काट कर लाएंगे आज पूरे देश की सीमाएं असुरक्षित है और लगातार देश की सरहद पर सैनिक शहीद हो रहे हैं। महंगाई चरम पर है डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छु रहे हैं। गरीब आदमी का जीना दुश्वार हो गया जनता इसका जवाब 2022 के विधानसभा में चुनाव में देगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी।

भाजपा ने प्रदेश 20 साल पीछे कर दिया है: किशोर

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश 20 साल पीछे कर दिया है जनता के साथ न्याय नहीं किया जनता को गुमर्राह कर धोखा दिया। भाजपा खरीद फरोख्त की राजनीति करती है। चंद उद्योगपति घरानों की गोद में बैठे हुई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि सभी कॉन्ग्रेस जनों को एक होकर अपने अपने बूथों को मजबूत कर 2022 में टिहरी से छह की छह विधानसभा सीटें जितनी होगी।

भाजपा ने गरीब आदमी की कमर तोड के रख दी: कांग्रेस

प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट और विक्रम सिंह नेगी जी ने कहा की अब जनमानस भाजपा के बहकावे में आने वाला नही है, भाजपा ने गरीब आदमी की कमर तोड के रख दी है। बेरोजगार नौजवान दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं, अब 2022 में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी जनता कांग्रेस को सेवा करने का अवसर देगी।

उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मनमोहन सिंह मल, विजय गुनसोला, नरेंद्र सिंह राणा, प्रदेश सचिव शांति प्रसाद भट्ट, जगदंबा प्रसाद रतूडी, नरेंद्र रमोला,सय्यद मुसरफ अली, कुलदीप पवार, जोत सिंह रावत, डॉटर बिरेंदर सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष सूरज राणा, धनी लाल शाह, दिनेश लाल, शूरवीर लाल, दर्शनी रावत, ममता उनियाल, आशी रावत, मुर्तजा बेग, देवेंद्र नौडियाल, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल, सबल सिंह राणा, मान सीह रौतेला, भरत बुटोला, लक्ष्मी प्रसाद जोशी, सुरेंद्र सिंह रावत, प्रदीप कबि, सुमन सिंह गुसाईं, गम्भीर सिंह नेगी, चंबा नगर पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला, नई टेहरी सीमा कृषाली, चमियाला ममता पवार, राजेश्वर बडोनी, विक्रम सिंह पवार, अरविंद मोहन सकलानी, साहब सिंह, श्रीमती सिबी भंडारी, प्यार सिंह बिष्ट, सक्ति प्रसाद शिवेंद्र रतूडी, मनीष कुकरेती, दनपाल बिष्ट, मुरारीलाल खंडवाल, प्रदीप चंद्र रमोला, सुमेरी बिष्ट, महावीर सिंह चौहान, मुन्नी देवी सोहनलाल, परोपकारी सुरेश राणा, दिनेश कृशाली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।