बचेलीखाल क्षेत्रान्तर्गत भरूपूर मोड़ ट्रक दुर्घटना में एक की मौत 07 घायल

73
बचेलीखाल क्षेत्रान्तर्गत भरूपूर मोड़ ट्रक दुर्घटना में एक की मौत 07 घायल
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

थाना देवप्रयाग के अंतर्गत आज प्रातः लगभग 6:00 बजे प्रातः एक ट्रक संख्या UA07TA-4601 जो श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा था, जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना देवप्रयाग की चौकी बचेलीखाल क्षेत्रान्तर्गत भरूपूर मोड़, तीन धारा के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 300 मीटर खाई में गिर गया।

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, देवप्रयाग[/su_highlight]

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना देवप्रयाग पुलिस मौक़े पर पहुँची जिनके द्वारा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवप्रयाग पहुँचाया गया। घायलों द्वारा बताया गया कि वे लोग लेबर का कार्य करते हैं तथा उन्हें ट्रक चालक द्वारा बिठाया गया था। मौके पर स्थानीय पुलिस एवं एसडीआरएफ मौजूद है अत्यधिक खराब मौसम के पश्चात भी पुलिस बल द्वारा रेस्क्यू अभियान लगातार चलाया जा रहा है। दुर्घटना में अभी तक 07 व्यक्ति घायल हुए हैं व 02 व्यक्ति मृतक हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है परंतु संभावना है कि ड्राइवर को नींद का झोंका आने के कारण दुर्घटना घटित हुई है।

बचेलीखाल क्षेत्रान्तर्गत भरूपूर मोड़ ट्रक दुर्घटना में एक की मौत 07 घायल

घायलों का नाम पता निम्नवत है:

1:-राहुल सैनी पुत्र धर्म सिंह सैनी निवासी टांडा महिलाज नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) उम्र 25 वर्ष

2:-दिनेश कुमार पुत्र कलवाराम निवासी नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष

3:-मोहित पुत्र धर्मवीर निवासी नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) उम्र 26 वर्ष
4:-सतीश पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी नजीबाबाद उम्र 32 वर्ष

5:-विपिन कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी गांमणि नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष

6:-उमेर पुत्र समसुद्दीन निवासी सराय हरिद्वार उम्र 15 वर्ष

7:-वीरेंद्र पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम टांडा नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष

मृतक का विवरण: –
1:-योगराज पुत्र रेवती निवासी ग्राम रतन टांडा, थाना मंडावली, जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश। उम्र 40 वर्ष।
दूसरे मृतक के नाम पते के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।