इंदिरा गांधी वृक्ष मित्र पुरस्कार से पुरस्कृत उत्तराखंड के वृक्ष मानव स्वर्गीय विश्वेश्वरदत्त सकलानी की 100वीं जयंती के अवसर पर अमर शहीद नागेंद्र सकलानी राजकीय इंटर कॉलेज पुजार गांव (सत्यौं) सकलाना के प्रांगण में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कवि सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ की अद्यतन काव्य -कृति “धरा के गीत” का भी विमोचन किया गया। वृक्ष मानव की स्मृति में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में धनोल्टी विधानसभा के विधायक प्रीतम पंवार, टिहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोर उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार सोमवारी लाल उनियाल ‘प्रदीप’, पर्यावरणविद तथा जमुनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित धूम सिंह नेगी, पर्यावरणविद जयन्त बंदोपाध्याय, घनश्याम स्मृति और कल्याण संस्थान के संस्थापक सचिव शशि भूषण जोशी, लेखक और पर्यावरणविद बीजू नेगी, पत्रकार महिपाल सिंह नेगी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष अरविंद सकलानी, स्वर्गीय विजयलक्ष्मी पंडित की पोती मंजरी मेहता, मैती आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, वृक्ष मित्र डॉ. त्रिलोक सोनी, स्वर्गीय विश्वेश्वर दत्त सकलानी की पत्नी श्रीमती भगवती सकलानी, कार्यक्रम के आयोजक विवेक सकलानी, शैलेंद्रद्र सकलानी, संतोष सकलानी, राकेश सकलानी, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मीरा सकलानी, नागरिक मंच के चंडी प्रसाद डबराल, कमलेश सकलानी, विजय भट्ट, गंभीर सिंह नेगी, समाजसेवी राकेश उनियाल, जयप्रकाश सकलानी, प्रधानाचार्य परमानंद सकलानी, वादिया इंस्टीट्यूट के प्रेम लाल सकलानी आदि असंख्य गणमान्य व्यक्ति वृक्ष मानव की जयंती के अवसर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर पर्यावरणीय आधारित परिचर्चा भी आमंत्रित की गई और वक्ताओं ने प्रकृति संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने, 50लाख बांज के पेड़ों को रोपने वाले वृक्ष मानव विश्वेश्वर दत्त सकलानी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने जलवायु परिवर्तन, ओजोन परत क्षरण, ग्लोबल वार्मिंग, जल स्तर का नीचे चला जाना, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण से हानिकारक दुष्प्रभाव आदि के बारे में भी चिंता जाहिर की।
मुख्य वक्ताओं में पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, पत्रकार सोमवारी लाल उनियाल ‘प्रदीप’ जमुनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित धूम सिंह नेगी तथा मुख्य अतिथि किशोर उपाध्याय विधायक टिहरी ने अनेकों तथ्यों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन कवि सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ ने किया।