कुशल E.O. श्री शांति प्रसाद जोशी की सराहनीय सेवाओं को याद रखेंगी नगर पालिका परिषद चंबा

53
कुशल E.O. श्री शांति प्रसाद जोशी की सराहनीय सेवाओं को याद रखेंगी नगर पालिका परिषद चंबा
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

सहायक नगर आयुक्त; नगर निगम देहरादून के पद पर हुआ है तबादला

[su_highlight background=”#880930″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, चम्बा:[/su_highlight] नगर पालिका परिषद चंबा के अधिशासी अधिकारी श्री शांति प्रसाद जोशी जी के स्थानांतरण की सूचना प्राप्त हुई है। लगभग साढे चार वर्षों तक  श्री जोशी जी ने चम्बा नगर पालिका परिषद में अपनी सेवाएं दी। उनके कुशल नेतृत्व में चंबा शहर और आस-पास के इलाकों में स्वच्छता के प्रति एक नई जागरूकता उत्पन्न हुई है। चाहे कूड़ा निस्तारण की समस्या हो या डंपिंग जोन की, घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था हो या कूड़ा वाहनों के सुसंगत व्यवस्थानुसार कार्य करना, सुलभ शौचालय की स्थापना, महिला शौचालयों की स्थापना और स्वच्छता हेतु पानी की समुचित व्यवस्था करने के लिए आपको सदा याद किया जाएगा। श्री शांति प्रसाद जोशी सहायक नगर आयुक्त नगर निगम, देहरादून में स्थानांतरित हुए हैं।
राजकीय सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है, जो लाजमी भी है। जब किसी क्षेत्र को कोई योग्य और कुशल अधिकारी मिलता है तो क्षेत्र  के विकास कार्यों को गति मिलती है और शासन- प्रशासन के द्वारा निर्देशित योजनाओं को क्रियान्वित करने का अच्छा माहौल व अवसर मिलता है।
श्री शांति प्रसाद जोशी जी के अपने कार्यालय पर भी बड़ी पकड़ थी। चंबा के लिए यह यह कठिन दौर होगा, जब तक एक  योग्य और कुशल प्रशासक, नगर पालिका परिषद में पुन: नियुक्त नहीं हो जाते हैं। प्रशासनिक क्षेत्र में कुछ अधिकारी इस प्रकार के होते हैं जिनके कार्यों व्यवहार, साथियों के साथ टीम भावना से कार्य करना, व्यापक अनुभव ,कार्य प्रणाली का सीधा लाभ जनता और समाज को मिलता है। श्री जोशी उन्हीं में एक थे। उनकी कार्यप्रणाली पारदर्शी  रही है। अध्यक्ष और सभासद गणों के साथ मिलकर कार्य करने की उनकी बड़ी विशेषता थी। यदि श्री जोर से कुछ समय और नगर पालिका परिषद चंबा में कार्यरत रहते तो विकास कार्यों को एक नई गति प्रदान होती और अनेकों छूटे हुए और अधूरे कार्य भी पूर्ण होते चंबा में सीवर लाइन का अभाव है। कोरोना के कारण अनेक  निर्माण कार्य भी छूटे हुए हैं। अतिक्रमण की समस्या है। कई पार्किंग खस्ताहाल में हैं। इन समस्त समस्याओं से जोशी रू-ब-रू थे और यथासंभव हल करने के लिए प्रयासरत भी थे। अब इन समस्याओं के निदान करने में समय लगेगा।
श्री शांति प्रसाद जोशी के स्थानांतरण के कारण चंबा नगर पालिका परिषद के गतिमान कार्यों मे शिथिलता भी आ सकती है। श्री जोशी ने इससे पूर्व भी अनेक नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषदों में अधिशासी अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं और उनके अनुभवों का लाभ सीधा चंबा नगर पालिका परिषद को भी मिला।
जब कभी नगर पालिका परिषद में उनके कार्यालय में उनसे भेंट हुई तो उनकी प्रतिभा और कार्य कुशलता की झलक दिखाई देती थी। अनेक बिंदुओं पर चर्चा भी हुई और धरातल पर उनके कार्यों को देखा भी गया।
कोरोना काल में श्री शांति प्रसाद जोशी की सेवाएं सराहनीय रही। नगर स्वच्छता अभियान में उन्होंने ऊंचे मानदंड स्थापित किए और चंबा शहर को देश के स्वच्छ शहरों में विशिष्ट स्थान दिलवाया। नगर पालिका परिषद चंबा का स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर होने के नाते मैं श्री शांति प्रसाद जोशी को स्थानांतरण के फलस्वरूप शुभकामनाएं देते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और आशा करता हूं की राजधानी क्षेत्र में रहते हुए, वे चंबा शहर के विकास के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव और सहयोग प्रदान करते रहेंगे। जिस स्थल पर किसी अधिकारी या कर्मचारी ने कार्य किया हो उसके प्रति भावनात्मक संबंध सदैव रहता है और स्थानांतरण के बावजूद भी क्षेत्र की सतत प्रगति के लिए अधिकारी और कर्मचारी भावनात्मक रूप से सदैव जुड़े रहते हैं। श्री जोशी जी को नगर निगम देहरादून में सहायक नगर आयुक्त के पद पर स्थानांतरित होने की शुभकामनाएं और बधाई।

  [su_button background=”#8b16e6″ size=”2″]प्रस्तुति: कवि सोमवारी लाल सकलानी, निशांत[/su_button]

(स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर) नगर पालिका परिषद चंबा, टिहरी गढ़वाल।