महादेव ग्राम छाती मोटर मार्ग का विधायक उपाध्याय ने किया शुभारम्भ, ग्रामीणों ने जताया आभार

176
महादेव ग्राम छाती मोटर मार्ग का विधायक उपाध्याय ने किया शुभारम्भ, ग्रामीणों ने जताया आभार
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

मखलोगी प्रखण्ड के श्री महादेव ग्राम छाती का स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा विधिवत् भूमिपूजन के साथ श्रीगणेश हो गया है। क्षेत्रीय विधायक श्री किशोर उपाध्याय ने इस मौके पर ग्रामीणों से विकास कार्यों में हर संभव सहयोग की अपेक्षा ग्रामीणों से की है।

मोटर मार्ग के शिलान्यास से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक श्री उपाध्याय ग्राम बंगोली में आयोजित श्रीमद्भागवत् महापुराण यज्ञ में शरीक हुए। मोटर मार्ग निर्माण शुभारम्भ के बाद वे एक पैतृक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम फैगुल में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से मिले।

महादेव ग्राम छाती मोटर मार्ग का विधायक उपाध्याय ने किया शुभारम्भ, ग्रामीणों ने जताया आभार

इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवेश सिंह नेगी, सहायक अभियंता एस.एल. खान, अवर अभियंता पंकज तिवाड़ी, प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट, मानेन्द्र बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना धनोला, राजेन्द्र प्रसाद डोभाल, मुकेश लखेड़ा, दर्मियान सिंह धनोला, विवेक भण्डारी ,बलबीर नेगी, भगवान सिंह बिष्ट, प्रधान छाती विनोद कुमार, मोहन सिंह धनोला, पूर्व प्रधान कुन्दनसिंह रावत, सेवानिवृत फायर सर्विस सौकार सिंह चौहान, सत्ये सिंह चौहान, बेताल सिंह चौहान, सुन्दरसिंह कुठ्ठी, भगवान सिंह, लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी एवं ग्राम छाती के ग्रामीण भारी संख्या में मौजूद थे।

 

महादेव ग्राम छाती के नागरिकों ने वर्तमान विधायक श्री किशोर उपाध्याय का मोटर मार्ग शिलान्यास हेतु एवं पूर्व विधायक धनसिंह नेगी का मोटर मार्ग स्वीकृति हेतु तहेदिल से आभार प्रकट किया है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय से अपेक्षा की है कि वे अपनी वर्तमान विधायकी से पूर्व ग्रामीणों से किए गए वायदों को भी अतिशीघ्र पूरा करने हेतु प्रयासरत रहेंगे।