मिशन 2022ः उजपा ने नकोट में कार्यालय खोलकर ठोकी चुनावी ताल, भाजपा पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप

59
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

जनता को विकासवादी सोच के साथ जनप्रतिनिधि का चयन करना होगा: धनै

[su_highlight background=”#880930″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नकोट[/su_highlight] उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी ने मिशन 2022 को लेकर आज ग्रामीण कस्बा नकोट से चुनावी बिगुल बजाकर विधान सभा क्षेत्र के पहले चुनावी कार्यालय का श्रीगणेश कर दिया है। प्रखण्ड के इस पहले चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने विधिवत रूप से किया। इस मौक पर आयोजित सभा में उजपा नेताओं ने भाजपा पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप भी लगाए।

मिशन 2022ः उजपा ने नकोट में कार्यालय खोलकर ठोकी चुनावी ताल, भाजपा पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोपP

विकासखंड चम्बा के नकोट मखलोगी में सभी 16 बूथों से आये हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि जनता सब कुछ है उसको हर जन प्रतिनिधि से विकास कार्यों की जानकारी लेनी चाहिए, तभी विकास सम्भव होगा। अपने कार्यकाल के कामों की लगभग  6 दर्जन से अधिक कामों की सूची गिनाते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक मेरे समय के स्वीकृत कामों को ही गिना रहे हैं जबकि नकोट आईटीआई में अन्य ट्रेड खोलने के बजाय उसको बंद किया गया है। लोक निर्माण विभाग सड़क पर पेचवर्क का काम कर रहा है तो भा ज पा को अपनी उपलब्धि बता रही है।

उन्होंने कार्यालय का उद्घाटन भी किया तथा तथा कहा कि कार्यालय के माध्यम से जनता को राष्ट्रीय दलों की नाकामियों को बताना होगा। जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी ने कहा कि हर बूथ कार्यकर्ता को अपने बूथ स्तर पर अधिक ध्यान देना होगा तथा बूथ हमारा मजबूत होगा तो हम आने वाले समय में विकास की नई सोच के साथ आगे बढ़ेंगे।

“सरहद का साक्षी’

में आप अपने लेख, अपने आस-पड़ोस की प्रकाशन योग्य ख़बरें विज्ञापन आदि प्रकाशन सामग्री हमें WhatsApp No.- 9456334277 अथवा Guest Post मेनू में स्वयं शेयर कर सकते है, Quality Check के बाद उसे आपके नाम से प्रकाशित किया जाएगा।

Guest Post Link: >>> https://sarhadkasakshi.com/guest-post

फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: https://www.facebook.com/sarhadkasaksh

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: https://chat.whatsapp.com/K1Vy3Ff3dSY8kZ9Nc4jyWP

Telegram Channel: https://t.me/sarhadsakshi

Twitter: https://twitter.com/SarhadKaSakshi

Youtube Channel: https://www.youtube.com/channel/UCzidcE-s0M9HUgD8iAKi_Lg

महिला जिलाध्यक्ष श्रीमति रागनी भट्ट ने आह्वान किया कि युवा शक्ति, मातृ शक्ति व वरिष्ठ नागरिक मिलकर टिहरी विधानसभा में जीत का नया परचम लहरायेंगे। रागनी भट‌‌‌ ने कहा कि राष्ट्रीय दलों  का संचालन दिल्ली से होता है तथा अब तक बीस सालों में जनता को गुमराह किया है। कक्षा का मानिटर बदलने की तरह मुख्यमंत्री बदले रहे हैं। सभा में लोकेंद्र सिंह धनोला, राजेंद्र सिंह मखलोगा, कृष्णा ममगाईं आदि उजपा नेताओं ने भाजपा पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप भी लगाए।

इस अवसर पर श्याम सिंह कुट्ठी, संजय रावत, दौलत सिंह मखलोगा, साहिल मखलोगा,  कृष्णा ममगाईं, राकेश ममगाईं, विक्रम सिंह रावत, लोकेंद्र सिंह, दिनेश भट्ट, विनय सिंह नेगी, राजेंद्र मखलोगा, देवेंद्र रावत, चतर सिंह नेगी, देवेन्द्र सिंह रावत सहित 16 बूथों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।