मिशन 2022ः थान चम्बा के प्रधान रामचन्द्र ने उजपा में जताई आस्था, दर्जनों ग्रामीणें के साथ पार्टी में हुए शामिल 

75
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै की पार्टी उजपा का बढ़ता कुनवा

चम्बा प्रखण्ड की थान बमुण्ड के प्रधान रामचन्द्र बिष्ट‌ अपने दर्जनों ग्रामीण समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै की उत्तराखंड जनएकता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने स्थानीय विधायक पर गांव के एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होने की झूठी खबर प्रचारित करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि वे वह विगत पच्चीस वर्षों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे।

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, चम्बा [/su_highlight]

उन्होंने स्थानीय विधायक की भाजपा में शामिल होने की कथित बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भाजपा के सिपाही रहे हैं और अब भाजपा को छोड़ उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

थान बमुण्ड चंबा में उत्तराखंड जनएकता पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै के जनसंवाद कार्यक्रम में प्रधान रामचंद्र बिष्ट ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी ग्राम सभा में बारात घर का उद्घाटन था जिसमें मेरी उपस्थिति होना वाजिब थी। लेकिन टिहरी विधायक ने उन्हें भाजपा में शामिल होने की झूठी खबर प्रचारित की है। जबकि मैं वहां ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी समझते हुए मौजूद था। बर्तमान जनप्रतिनिधि की कार्यशैली एवं कोरी घोषणाओं को देखते हुए मैंने भाजपा छोड़ने का मन बनाया है।

उजपा में आस्था व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज से मैं उत्तराखंड जनएकता पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता हूं और उजपा के लिए जी जान से काम करूंगा। उन्होंने बर्तमान विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी ही ग्राम सभा की योजना में मुझे ही निर्माण कार्य न करने दे कर बाहरी व्यक्ति से मेरे गांव में कार्य करा रहे हैं।

जन संवाद कार्यक्रम में उजपा केन्द्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने कहा कि आज अनेकों जनप्रतिनिधियों के साथ गांव के गांव हमारी पार्टी में आस्था जता रहे हैं और जिस तरह से राष्ट्रीय दलों में भगदड़ मची हुई है। इससे साफ जाहिर होता है कि जनता अब राष्ट्रीय दलों से ऊब चुकी है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, जिला उपाध्यक्ष अनंत राम बहुगुणा, पूर्व प्रमुख चंबा आनंदी नेगी, ब्लाक अध्यक्ष चंबा बलबीर पुण्डीर, वरिष्ठ शहर उपाध्यक्ष पूरणचंद रमोला, ब्लाक अध्यक्ष चंबा महिला प्रकोष्ठ अनीता भंण्डारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय रावत, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा धनवीर पुरूषोड़ा, ब्लाक अध्यक्ष चंबा युवा मोर्चा रविन्द्र रावत, ब्लाक उपाध्यक्ष बबू रमोला, ,उप प्रधान विनोद भट्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष रंजना बिष्ट, राजपाल सिंह रावत, युवक मंगल दल अध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान रोशनी देवी, यशवंत बिष्ट, विशाल सिंह बिष्ट, सुरेश कुमार, महावीर प्रसाद डोभाल, मुरारी सिंह बिष्ट, बेताल सिंह बिष्ट,नरेश कुमार,राधा कुमार, प्रेम लाल कुमार, रणजीत सिंह,सौकीन कुमार, सुरेश डोभाल, भूपेन्द्र भट्ट, शिवराज भट्ट, अनिल कुमार, अरविंद मखलोगा, प्रदीप मखलोगा, विजय नेगी, धीरेन्द्र रावत, आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

दूसरी तरफ टिहरी क्षेत्र के विधायक डॉ0 धन सिंह नेगी ने प्रधान रामचन्द्र बिष्ट के आरोपों को निर्मूल और निराधार करार दिया है।