मिशन 2022: प्रतापनगर विधानसभा: पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने की रैका पट्टी में हर घर कांग्रेस कार्यक्रम की शुरुआत

83
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने सोमवार 18 जनवरी को रैका पट्टी में घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस कार्यक्रम की शुरुआत की।

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, लंबगाव[/su_highlight]

प्रथम दिन ग्राम चौंधार और मोटना में घर घर जाकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के समर्थन और प्रतापनगर में विकास करने के लिए जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व विधायक संग पूजिपं आंनद रावत, पू जि पं मुरारी लाल खंडवाल, न्याय पंच अध्यक्ष गब्बर सिंह रावत, न्याय पंच अध्यक्ष राजेश रावत समेत विभिन्न जगह तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता साथ रहे।

पूर्व विधायक श्री नेगी की कार्यदक्षता पर भरोसा करते हुए और वर्तमान में फैली महंगाई, बेरोजगारी से निराश होकर रैका पट्टी(ग्राम चौंधार, मोटना) के जनसंपर्क के प्रथम दिन क्षे पं स विनय देवी राणा, राम सिंह पंवार, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम सिंह पंवार, अषाढ़ सिंह चौहान, राम सिंह राणा, प्रधान मोटना द्वारिका सिंह मरजुडी, अतुल सिंह, जगवीर सिंह पंवार, सुमन सिंह रावत, सुनील खरोला, वीरेंद्र सिंह पंवार, मिलन सिंह पंवार, पंकज सिंह पंवार, कुलदीप सिंह नेगी, सूरज रावत, रितेश सिंह रावत, रविन्द्र सिंह रावत, अनिस सिंह रावत, विशाल सिंह पंवार, जयदीप सिंह पंवार समेत कई लोग बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए।