गजा तहसील के ग्राम पसर में तेंदुए ने एक व्यक्ति को बनाया निवाला

गजा तहसील के ग्राम पसर पट्टी धमांदसयुं में तेंदुए ने एक व्यक्ति को निवाला बनाया
play icon Listen to this article

नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पसर पट्टी धमांदस्युं में आज सुबह करीब साढ़े छः बजे जब राजेन्द्र सिंह रावत उर्फ भगतसिंह पुत्र जीवा सिंह स्नान करने के बाद कमरे से बाहर पूजा करने के लिए फूल लेने गये तो पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया तथा उन्हें घसीट कर कुछ दूर ले गया।

🚀 यह भी पढ़ें :  श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने की शिरकत

[su_highlight background=”#880e09″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, गजा [/su_highlight]

राजेन्द्र सिंह के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने शोरगुल मचाया, लेकिन गुलदार तब तक उसको मार चुका था। सुबह हुई इस घटना से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। इसी क्षेत्र में बेरनी गांव में कुछ दिन पहले एक बृद्ध महिला को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था।

🚀 यह भी पढ़ें :  विश्व पर्यावरण दिवस पर महाविद्यालय पोखरी, क्वीली में भाषण एवं चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन

सूचना मिलते ही राजिअधिकारी विवेक जोशी व राजस्व उप निरीक्षक ओडाडा रमेश नौटियाल घटना स्थल पर पहुंचे। क्षेत्रिय जनता में घटना से भारी आक्रोश है, क्योंकि जनता गुलदार को मारने की मांग करते आ रहे हैं। घटना सुनकर क्षेत्र के लोगों ने गुलदार को मारने के लिए शूटर भेजने की मांग की है।

🚀 यह भी पढ़ें :  कलश यात्रा के साथ गजा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश