• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
सोमवार, मई 16, 2022
  • Login
सरहद का साक्षी
Advertisement
  • Home
  • देश/दुनिया
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • पौड़ी
    • चंपावत
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • उधमसिंह नगर
    • उत्तरकाशी
  • आध्यात्म
  • चारधाम यात्रा
  • Featured
    • कला/संस्कृति
    • राजनीति/चुनाव
    • अपराध
    • शिक्षा/स्वास्थ्य
      • कोविड-19
    • खेल/फ़िल्म जगत
    • कृषि/बागवानी
    • रोजगार
    • पर्यटन/पर्यावरण
    • साइंस/टेक्नोलोजी
    • कविता/कहानी
  • Sitemap
No Result
View All Result
  • Home
  • देश/दुनिया
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • पौड़ी
    • चंपावत
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • उधमसिंह नगर
    • उत्तरकाशी
  • आध्यात्म
  • चारधाम यात्रा
  • Featured
    • कला/संस्कृति
    • राजनीति/चुनाव
    • अपराध
    • शिक्षा/स्वास्थ्य
      • कोविड-19
    • खेल/फ़िल्म जगत
    • कृषि/बागवानी
    • रोजगार
    • पर्यटन/पर्यावरण
    • साइंस/टेक्नोलोजी
    • कविता/कहानी
  • Sitemap
No Result
View All Result
सरहद का साक्षी
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us

धूप कितने प्रकार की होती है? प्रतिदिन संध्या पूजा में धूपबत्ती का महत्व,  धूप जलाने के फायदे, घर पर धूप बनाने की विधि

केदार सिंह चौहान 'प्रवर' by केदार सिंह चौहान 'प्रवर'
दिसम्बर 19, 2021
in आध्यात्म
IMG 20211219 073428
40
SHARES
101
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
play icon Listen to this article

धूप कितने प्रकार की होती है? प्रतिदिन संध्या पूजा में धूपबत्ती का महत्व,  धूप जलाने के फायदे, इस प्रकार बनाएं धूपबत्ती बनाने की विधि।

 सरहद का साक्षी @आचार्य हर्षमणि बहुगुणा 

हम अपने धर्म के अनुसार बहुत नियम व कर्तव्य का निर्वाह करते हैं। आज यह जानने की चेष्टा करते हैं कि हम प्रतिदिन सन्ध्या के समय या विशेष उत्सवों पर धूप जलाते हैं, धूप कौन सी लाभ प्रद है, क्या हम घर पर भी धूप तैयार कर सकते हैं और उससे क्या लाभ मिलता है, कैसे घर पर धूप तैयार की जा सकती है। कुछ चिन्तन किया जाय।

धूप बत्ती के प्रकार लाभ और निर्माण विधि

हिन्दू धर्म में धूप देने और दीपक जलाने का बहुत अधिक महत्त्व है*।”
” *सामान्य तौर पर धूप दो तरह से ही दी जाती है। पहला गुग्गुल-कर्पूर से और दूसरा गुड़-घी मिलाकर जलते कंडे पर उसे रखा जाता है।
*वर्तमान परिस्थितियों में समय की कमी एवं प्रचार की अधिकता के कारण आमतौर पर हम बाजार से लाई गई धूप का ही प्रयोग करते हैं जिनमें हमें विभिन्न प्रकार की सुगंघ वाली धूप भी मिल जाती है लेकिन इनके निर्माण में अधिकांशतः कैमिकल और गाड़ियों का बचा हुआ काला तेल प्रयोग किया जाता है।

गुड़ और घी से दी गई धूप का ख़ास महत्त्व है। इसके लिए सर्वप्रथम एक कंडा जलाया जाता है। फिर कुछ देर बाद जब उसके अंगारे ही रह जाएँ, तब गुड़ और घी बराबर मात्रा में लेकर उक्त अंगारे पर रख दिया जाता है और उसके आस-पास अँगुली से जल अर्पण किया जाता है। अँगुली से देवताओं को और अँगूठे से अर्पण करने से वह धूप पितरों को लगती है। जब देवताओं के लिए धूप दान करें, तब ब्रह्मा, विष्णु और महेश का ध्यान करना चाहिए और जब पितरों के लिए अर्पण करें, तब अर्यमा सहित अपने पितरों का ध्यान करना चाहिए तथा उनसे सुख-शांति की कामना करनी चाहिए।

नियम

हिन्दू धर्म में धूपबत्ती आदि से धूप देने के भी नियम बताए गये हैं, जैसे-
*किसी कारण से यदि रोज धूप नहीं दे पाएँ तो त्रयोदशी, चतुर्दशी तथा अमावस्या और पूर्णिमा को सुबह-शाम धूप अवश्य देना चाहिए। सुबह दी जाने वाली धूप देवगणों के लिए और शाम को दी जाने वाली धूप पितरों के लिए होती है।*
धूप देने के पूर्व घर की सफाई करनी चाहिए। पवित्र होकर-रहकर ही धूप देना चाहिए। धूप ईशान कोण में ही दें। घर के सभी कमरों में धूप की सुगंध फैल जानी चाहिए। धूप देने और धूप का असर रहे तब तक किसी भी प्रकार का संगीत नहीं बजाना चाहिए। हो सके तो कम से कम बात करनी चाहिए।

धूप के प्रकार

“तंत्रसार के अनुसार–” अगर, तगर, कुष्ठ, शैलज, शर्करा, नागरमाथा, चंदन, इलायची, तज, नखनखी, मुशीर, जटामांसी, कर्पूर, ताली, सदलन और गुग्गुल ये सोलह प्रकार के धूप माने गए हैं। इसे *षोडशांग धूप* ‘ कहते हैं।
‘ *मदरत्न’ के अनुसार चंदन, कुष्ठ, नखल, राल, गुड़, शर्करा, नखगंध, जटामांसी, लघु और क्षौद्र सभी को समान मात्रा में मिलाकर जलाने से उत्तम धूप बनती है। इसे ‘दशांग धूप’ कहा जाता है।

इसके अतिरिक्त भी अन्य मिश्रणों का भी उल्लेख मिलता है, जैसे — छह भाग कुष्ठ, दो भाग गुड़, तीन भाग लाक्षा, पाँचवाँ भाग नखला, हरीतकी, राल समान अंश में, दपै एक भाग, शिलाजय तीन लव जिनता, नागरमोथा चार भाग, गुग्गुल एक भाग लेने से अति उत्तम धूप तैयार होती है। रुहिकाख्य, कण, दारुसिंहृक, अगर, सित, शंख, जातीफल, श्रीश ये धूप में श्रेष्ठ माने जाते हैं।

🚀 यह भी पढ़ें :  चिंतन: इस युग का सबसे विषम संकट प्रत्यक्ष वाद और परिणामों को प्राप्त करने की त्वरित आकांक्षा
इन सबके अतिरिक्त दैनिक पूजन अथवा विशेष कामना से निम्न धूप अथवा धूनी का प्रयोग भी किया जाता है इनके प्रकार और फल निम्नलिखित है।
1- *कर्पूर और लौंग*
रोज़ाना सुबह और शाम घर में कर्पूर और लौंग जरूर जलाएं। आरती या प्रार्थना के बाद कर्पूर जलाकर उसकी आरती लेनी चाहिए। इससे घर के वास्तुदोष ख़त्म होते हैं। साथ ही पैसों की कमी नहीं होती।
2- *गुग्गल की धूनी*
हफ्ते में एक बार किसी भी दिन घर में कंडे जलाकर गुग्गल की धूनी देने से गृहकलह शांत होता है। गुग्गल सुगंधित होने के साथ ही दिमाग के रोगों के लिए भी लाभदायक है।
3- *पीली सरसों*
पीली सरसों, गुग्गल, लोबान, गौघृत को मिलाकर सूर्यास्त के समय उपले (कंडे) जलाकर उस पर ये सारी सामग्री डाल दें। नकारात्मकता दूर हो जाएगी।
4- *धूपबत्ती*
घर में पैसा नहीं टिकता हो तो रोज़ाना महाकाली के आगे एक धूपबत्ती लगाएं। हर शुक्रवार को काली के मंदिर में जाकर पूजा करें।
🚀 यह भी पढ़ें :  मकर संक्रांति का पर्व: जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर उत्तरायण होते हैं तब इस त्यौहार को मनाया जाता है
5- *नीम के पत्ते*
घर में सप्ताह में एक या दो बार नीम के पत्ते की धूनी जलाएं। इससे जहां एक और सभी तरह के जीवाणु नष्ट हो जाएंगे। वही वास्तुदोष भी समाप्त हो जाएगा।
6- *षोडशांग धूप*
अगर, तगर, कुष्ठ, शैलज, शर्करा, नागर, चंदन, इलायची, तज, नखनखी, मुशीर, जटामांसी, कर्पूर, ताली, सदलन और गुग्गल, ये सोलह तरह के धूप माने गए हैं। इनकी धूनी से आकस्मिक दुर्घटना नहीं होती है।
7- *लोबान धूनी*
लोबान को सुलगते हुए कंडे या अंगारे पर रख कर जलाया जाता है, लेकिन लोबान को जलाने के नियम होते हैं इसको जलाने से पारलौकिक शक्तियां आकर्षित होती है। इसलिए बिना विशेषज्ञ से पूछे इसे न जलाएं।
8- *दशांग धूप*
चंदन, कुष्ठ, नखल, राल, गुड़, शर्करा, नखगंध, जटामांसी, लघु और क्षौद्र सभी को समान मात्रा में मिलाकर जलाने से उत्तम धूप बनती है। इसे दशांग धूप कहते हैं। इससे घर में शांति रहती है।
9- *गायत्री केशर*
घर पर यदि किसी ने कुछ तंत्र कर रखा है तो जावित्री, गायत्री केशर लाकर उसे कूटकर मिला लें। इसके बाद उसमें उचित मात्रा में गुग्गल मिला लें। अब इस मिश्रण की धूप रोज़ाना शाम को दें। ऐसा 21 दिन तक करें।

पुराण में उल्लेख

*हेमाद्रि* ‘ ने धूप के कई मिश्रणों का उल्लेख किया है, यथा- अमृत, अनन्त, अक्षधूप, विजयधूप, प्राजापत्य, दस अंगों वाली धूप का भी वर्णन है।

🚀 यह भी पढ़ें :  देवताओं के वाहन पशु ही क्यों होते हैं?
*कृत्यकल्पतरु* ‘ ने ‘विजय’ नामक धूप के आठ अंगों का उल्लेख किया है।
‘ *भविष्य पुराण* ‘ का कथन है कि विजय धूपों में श्रेष्ठ है, लेपों में चन्दन लेप सर्वश्रेष्ठ है, सुरभियों (गन्धों) में कुंकुम श्रेष्ठ है, पुष्पों में जाती तथा मीठी वस्तुओं में मोदक (लड्डू) सर्वोत्तम है। ‘ *कृत्यकल्पतरु* ‘ ने इसको उद्धृत किया है। धूप से मक्खियाँ एवं पिस्सू नष्ट हो जाते हैं।

सामान्य धूप बत्ती बनाने की सामग्री

गोबर 100 ग्राम,
लकड़ी कोयला 125 ग्राम,
नागरमोथा 125 ग्राम,
लाल चन्दन 125 ग्राम,
जटामासी 125 ग्राम,
कपूर, कांचली 100 ग्राम,
राल 250 ग्राम,
घी 200 ग्राम,
चावल की धोवन 200 ग्राम,
चन्दन का तेल या केवड़े का तेल 20 ml ।

षोडशांग धूप के लिये सामग्री

🚀 यह भी पढ़ें :  श्रीहनुमानजी प्राकट्योत्सव: हनुमानजी की कृपा प्राप्ति के लिए इन श्लोकों का पाठ करना चाहिए
अगर, तगर, कुष्ठ, शैलज, शर्करा, नागरमाथा, चंदन, इलायची, तज, नखनखी, मुशीर, जटामांसी, कर्पूर, ताली, सदलन और गुग्गुल ये सोलह प्रकार की सामग्री मिलाकर बनाए।

दशांग धूप के लिये सामग्री

चंदन, कुष्ठ, नखल, राल, गुड़, शर्करा, नखगंध, जटामांसी, लघु और क्षौद्र सभी को समान मात्रा में मिलाकर जलाने से उत्तम धूप बनती है। इसे ‘दशांग धूप’ कहा जाता है।
इन सभी को मिलाकर आटे की तरह गूंथ लें यहाँ ध्यान दें इसे गूथने में जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे परिणाम उतने ही अच्छे मिलेंगे अन्यथा बाद में जलाने से पहले इसे आकार देने के लिये हाथों में जब रगड़ते हैं तो यह बत्ती बनने की जगह फैल भी सकती है। अच्छी तरह गूंथने से बाद में मनचाहे आकर की धूपबत्ती बना सकते हैं।

धूप जलाने के लाभ

गोमय और जड़ी बूटियों से बनी इस पूजा धूप के उपयोग से कई लाभ है।

🚀 यह भी पढ़ें :  चरित्र ही जीवन का आभूषण और आधारशिला है, संस्कारों से ही चरित्र बनता है
यह पर्यावरण को शुद्ध कर प्रदूषणमुक्त करता है। इसके धुंए से वातावरण में फैले रोगाणु नष्ट होते है। धूप देने से मन, शरीर और घर में शांति की स्थापना होती है। रोग और शोक मिट जाते हैं। गृह कलह और आकस्मिक घटना-दुर्घटना नहीं होती है। घर के भीतर व्याप्त सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलकर घर का वास्तुदोष मिट जाता है। ग्रह-नक्षत्रों से होने वाले छिटपुट बुरे असर भी धूप देने से दूर हो जाते हैं।

🚀 यह भी पढ़ें :  कार्तिक पूर्णिमा एवम् चंद्रग्रहण, मात्र पूर्वी भागों में दृश्य चंद्रग्रहण के सूतकादि का हमारे यहां कोई दुष्प्रभाव नहीं
श्राद्ध पक्ष में 16 दिन ही दी जाने वाली धूप से पितृ तृप्त होकर मुक्त हो जाते हैं तथा पितृदोष का समाधान होकर पितृयज्ञ भी पूर्ण होता है। प्रतिदिन घर, कार्यालय में धूप का उपयोग करने से गो शाला स्वावलम्बी बनेगी और उसकी रक्षा भी होगी।

play icon Listen to this article

धूप कितने प्रकार की होती है? प्रतिदिन संध्या पूजा में धूपबत्ती का महत्व,  धूप जलाने के फायदे, इस प्रकार बनाएं धूपबत्ती बनाने की विधि।

 सरहद का साक्षी @आचार्य हर्षमणि बहुगुणा 

हम अपने धर्म के अनुसार बहुत नियम व कर्तव्य का निर्वाह करते हैं। आज यह जानने की चेष्टा करते हैं कि हम प्रतिदिन सन्ध्या के समय या विशेष उत्सवों पर धूप जलाते हैं, धूप कौन सी लाभ प्रद है, क्या हम घर पर भी धूप तैयार कर सकते हैं और उससे क्या लाभ मिलता है, कैसे घर पर धूप तैयार की जा सकती है। कुछ चिन्तन किया जाय।

धूप बत्ती के प्रकार लाभ और निर्माण विधि

हिन्दू धर्म में धूप देने और दीपक जलाने का बहुत अधिक महत्त्व है*।”
” *सामान्य तौर पर धूप दो तरह से ही दी जाती है। पहला गुग्गुल-कर्पूर से और दूसरा गुड़-घी मिलाकर जलते कंडे पर उसे रखा जाता है।
*वर्तमान परिस्थितियों में समय की कमी एवं प्रचार की अधिकता के कारण आमतौर पर हम बाजार से लाई गई धूप का ही प्रयोग करते हैं जिनमें हमें विभिन्न प्रकार की सुगंघ वाली धूप भी मिल जाती है लेकिन इनके निर्माण में अधिकांशतः कैमिकल और गाड़ियों का बचा हुआ काला तेल प्रयोग किया जाता है।

गुड़ और घी से दी गई धूप का ख़ास महत्त्व है। इसके लिए सर्वप्रथम एक कंडा जलाया जाता है। फिर कुछ देर बाद जब उसके अंगारे ही रह जाएँ, तब गुड़ और घी बराबर मात्रा में लेकर उक्त अंगारे पर रख दिया जाता है और उसके आस-पास अँगुली से जल अर्पण किया जाता है। अँगुली से देवताओं को और अँगूठे से अर्पण करने से वह धूप पितरों को लगती है। जब देवताओं के लिए धूप दान करें, तब ब्रह्मा, विष्णु और महेश का ध्यान करना चाहिए और जब पितरों के लिए अर्पण करें, तब अर्यमा सहित अपने पितरों का ध्यान करना चाहिए तथा उनसे सुख-शांति की कामना करनी चाहिए।

नियम

हिन्दू धर्म में धूपबत्ती आदि से धूप देने के भी नियम बताए गये हैं, जैसे-
*किसी कारण से यदि रोज धूप नहीं दे पाएँ तो त्रयोदशी, चतुर्दशी तथा अमावस्या और पूर्णिमा को सुबह-शाम धूप अवश्य देना चाहिए। सुबह दी जाने वाली धूप देवगणों के लिए और शाम को दी जाने वाली धूप पितरों के लिए होती है।*
धूप देने के पूर्व घर की सफाई करनी चाहिए। पवित्र होकर-रहकर ही धूप देना चाहिए। धूप ईशान कोण में ही दें। घर के सभी कमरों में धूप की सुगंध फैल जानी चाहिए। धूप देने और धूप का असर रहे तब तक किसी भी प्रकार का संगीत नहीं बजाना चाहिए। हो सके तो कम से कम बात करनी चाहिए।

धूप के प्रकार

“तंत्रसार के अनुसार–” अगर, तगर, कुष्ठ, शैलज, शर्करा, नागरमाथा, चंदन, इलायची, तज, नखनखी, मुशीर, जटामांसी, कर्पूर, ताली, सदलन और गुग्गुल ये सोलह प्रकार के धूप माने गए हैं। इसे *षोडशांग धूप* ‘ कहते हैं।
‘ *मदरत्न’ के अनुसार चंदन, कुष्ठ, नखल, राल, गुड़, शर्करा, नखगंध, जटामांसी, लघु और क्षौद्र सभी को समान मात्रा में मिलाकर जलाने से उत्तम धूप बनती है। इसे ‘दशांग धूप’ कहा जाता है।

इसके अतिरिक्त भी अन्य मिश्रणों का भी उल्लेख मिलता है, जैसे — छह भाग कुष्ठ, दो भाग गुड़, तीन भाग लाक्षा, पाँचवाँ भाग नखला, हरीतकी, राल समान अंश में, दपै एक भाग, शिलाजय तीन लव जिनता, नागरमोथा चार भाग, गुग्गुल एक भाग लेने से अति उत्तम धूप तैयार होती है। रुहिकाख्य, कण, दारुसिंहृक, अगर, सित, शंख, जातीफल, श्रीश ये धूप में श्रेष्ठ माने जाते हैं।

🚀 यह भी पढ़ें :  असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व दशहरा
इन सबके अतिरिक्त दैनिक पूजन अथवा विशेष कामना से निम्न धूप अथवा धूनी का प्रयोग भी किया जाता है इनके प्रकार और फल निम्नलिखित है।
1- *कर्पूर और लौंग*
रोज़ाना सुबह और शाम घर में कर्पूर और लौंग जरूर जलाएं। आरती या प्रार्थना के बाद कर्पूर जलाकर उसकी आरती लेनी चाहिए। इससे घर के वास्तुदोष ख़त्म होते हैं। साथ ही पैसों की कमी नहीं होती।
2- *गुग्गल की धूनी*
हफ्ते में एक बार किसी भी दिन घर में कंडे जलाकर गुग्गल की धूनी देने से गृहकलह शांत होता है। गुग्गल सुगंधित होने के साथ ही दिमाग के रोगों के लिए भी लाभदायक है।
3- *पीली सरसों*
पीली सरसों, गुग्गल, लोबान, गौघृत को मिलाकर सूर्यास्त के समय उपले (कंडे) जलाकर उस पर ये सारी सामग्री डाल दें। नकारात्मकता दूर हो जाएगी।
4- *धूपबत्ती*
घर में पैसा नहीं टिकता हो तो रोज़ाना महाकाली के आगे एक धूपबत्ती लगाएं। हर शुक्रवार को काली के मंदिर में जाकर पूजा करें।
🚀 यह भी पढ़ें :  श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ: प्रायश्चित करने से भी व्यक्ति पाप मुक्त हो जाता है: मधुसूदन जी
5- *नीम के पत्ते*
घर में सप्ताह में एक या दो बार नीम के पत्ते की धूनी जलाएं। इससे जहां एक और सभी तरह के जीवाणु नष्ट हो जाएंगे। वही वास्तुदोष भी समाप्त हो जाएगा।
6- *षोडशांग धूप*
अगर, तगर, कुष्ठ, शैलज, शर्करा, नागर, चंदन, इलायची, तज, नखनखी, मुशीर, जटामांसी, कर्पूर, ताली, सदलन और गुग्गल, ये सोलह तरह के धूप माने गए हैं। इनकी धूनी से आकस्मिक दुर्घटना नहीं होती है।
7- *लोबान धूनी*
लोबान को सुलगते हुए कंडे या अंगारे पर रख कर जलाया जाता है, लेकिन लोबान को जलाने के नियम होते हैं इसको जलाने से पारलौकिक शक्तियां आकर्षित होती है। इसलिए बिना विशेषज्ञ से पूछे इसे न जलाएं।
8- *दशांग धूप*
चंदन, कुष्ठ, नखल, राल, गुड़, शर्करा, नखगंध, जटामांसी, लघु और क्षौद्र सभी को समान मात्रा में मिलाकर जलाने से उत्तम धूप बनती है। इसे दशांग धूप कहते हैं। इससे घर में शांति रहती है।
9- *गायत्री केशर*
घर पर यदि किसी ने कुछ तंत्र कर रखा है तो जावित्री, गायत्री केशर लाकर उसे कूटकर मिला लें। इसके बाद उसमें उचित मात्रा में गुग्गल मिला लें। अब इस मिश्रण की धूप रोज़ाना शाम को दें। ऐसा 21 दिन तक करें।

पुराण में उल्लेख

*हेमाद्रि* ‘ ने धूप के कई मिश्रणों का उल्लेख किया है, यथा- अमृत, अनन्त, अक्षधूप, विजयधूप, प्राजापत्य, दस अंगों वाली धूप का भी वर्णन है।

🚀 यह भी पढ़ें :  चैत्र नवरात्र: देवी पद्मासन अर्थात् स्कंदमाता के वंदन पूजन से संतान सुख की प्राप्ति होती है
*कृत्यकल्पतरु* ‘ ने ‘विजय’ नामक धूप के आठ अंगों का उल्लेख किया है।
‘ *भविष्य पुराण* ‘ का कथन है कि विजय धूपों में श्रेष्ठ है, लेपों में चन्दन लेप सर्वश्रेष्ठ है, सुरभियों (गन्धों) में कुंकुम श्रेष्ठ है, पुष्पों में जाती तथा मीठी वस्तुओं में मोदक (लड्डू) सर्वोत्तम है। ‘ *कृत्यकल्पतरु* ‘ ने इसको उद्धृत किया है। धूप से मक्खियाँ एवं पिस्सू नष्ट हो जाते हैं।

सामान्य धूप बत्ती बनाने की सामग्री

गोबर 100 ग्राम,
लकड़ी कोयला 125 ग्राम,
नागरमोथा 125 ग्राम,
लाल चन्दन 125 ग्राम,
जटामासी 125 ग्राम,
कपूर, कांचली 100 ग्राम,
राल 250 ग्राम,
घी 200 ग्राम,
चावल की धोवन 200 ग्राम,
चन्दन का तेल या केवड़े का तेल 20 ml ।

षोडशांग धूप के लिये सामग्री

🚀 यह भी पढ़ें :  श्रीमद्देवीभागवत कथा मात्र सुनने से ही जीवन धन्य हो जाता है: राकेश राणा
अगर, तगर, कुष्ठ, शैलज, शर्करा, नागरमाथा, चंदन, इलायची, तज, नखनखी, मुशीर, जटामांसी, कर्पूर, ताली, सदलन और गुग्गुल ये सोलह प्रकार की सामग्री मिलाकर बनाए।

दशांग धूप के लिये सामग्री

चंदन, कुष्ठ, नखल, राल, गुड़, शर्करा, नखगंध, जटामांसी, लघु और क्षौद्र सभी को समान मात्रा में मिलाकर जलाने से उत्तम धूप बनती है। इसे ‘दशांग धूप’ कहा जाता है।
इन सभी को मिलाकर आटे की तरह गूंथ लें यहाँ ध्यान दें इसे गूथने में जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे परिणाम उतने ही अच्छे मिलेंगे अन्यथा बाद में जलाने से पहले इसे आकार देने के लिये हाथों में जब रगड़ते हैं तो यह बत्ती बनने की जगह फैल भी सकती है। अच्छी तरह गूंथने से बाद में मनचाहे आकर की धूपबत्ती बना सकते हैं।

धूप जलाने के लाभ

गोमय और जड़ी बूटियों से बनी इस पूजा धूप के उपयोग से कई लाभ है।

🚀 यह भी पढ़ें :  चरित्र ही जीवन का आभूषण और आधारशिला है, संस्कारों से ही चरित्र बनता है
यह पर्यावरण को शुद्ध कर प्रदूषणमुक्त करता है। इसके धुंए से वातावरण में फैले रोगाणु नष्ट होते है। धूप देने से मन, शरीर और घर में शांति की स्थापना होती है। रोग और शोक मिट जाते हैं। गृह कलह और आकस्मिक घटना-दुर्घटना नहीं होती है। घर के भीतर व्याप्त सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलकर घर का वास्तुदोष मिट जाता है। ग्रह-नक्षत्रों से होने वाले छिटपुट बुरे असर भी धूप देने से दूर हो जाते हैं।

🚀 यह भी पढ़ें :  श्रीहनुमानजी प्राकट्योत्सव: हनुमानजी की कृपा प्राप्ति के लिए इन श्लोकों का पाठ करना चाहिए
श्राद्ध पक्ष में 16 दिन ही दी जाने वाली धूप से पितृ तृप्त होकर मुक्त हो जाते हैं तथा पितृदोष का समाधान होकर पितृयज्ञ भी पूर्ण होता है। प्रतिदिन घर, कार्यालय में धूप का उपयोग करने से गो शाला स्वावलम्बी बनेगी और उसकी रक्षा भी होगी।

शेयर करें

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window)
  • Click to share on Tumblr (Opens in new window)
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)
  • Click to share on Telegram (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to email this to a friend (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...
Tags: धूप जलाने के फायदेधूपबत्ती बनाने की विधि
Share16Tweet10Share4

Related Posts

अक्षय तृतीया: सप्त चिरञ्जियों में एक भगवान परशुराम के अवतरण की तिथि है चिरञ्जीवी तिथि, त्रेता युग का आरम्भ आज की तिथि से ही हुआ अतः इसे युगादि तिथि भी कहते हैं

वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया या आखा तीज कहते हैं। अक्षय का अभिप्राय जिसका कभी क्षय न हो...

IMG 20220502 WA0006

श्रीमदभागवत एवं देवी पुराण: हमारे पुराणों में भी पेड़ों पर दया और पेड़ों में जीवन का उल्लेख, इन्हें जलाना महापाप, वनाग्नि को रोका जाना चाहिए- #विक्रम_सिंह_नेगी

प्रतापनगर के ढूंग मंदार क्षेत्र के ग्राम सैंन में पुरवाल परिवार ने अपने पितरों के निमित्त आयोजित श्रीमद भागवत पुराण...

InShot 20220502 171650202

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध चार धाम: इस माह इन तिथियों में इस समय दर्शनार्थ खुल रहे हैं धामों के श्री कपाट

*त्वमेव माता च पिता त्वमेव, त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव। *त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव, त्वमेव सर्वं मम देवदेव।। उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केदारनाथ मंदिर परिसर में पहुंच केदारनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों एवं आगामी यात्रा संबंधित तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ मंदिर परिसर में पहुंच धाम में हो रहे निर्माण कार्यों एवं यात्रा संबंधित तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केदारनाथ मंदिर परिसर में पहुंच केदारनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों एवं...

About

सरहद का साक्षी

One of the most broadcasting Hindi News Portal all over rural area of Uttrakhand, Covers confirm news and intellectual views with burning issues virtually missing from the coverage of dominent corporate media.

Facebook Page

Facebook Page

Quick Links

  • BestBlog
  • Join Our WhatsApp Group
  • Join Our Facebook Page
  • Join Our Telegram Channel

Visitors

2511547
Total Visit : 2511547
Who's Online : 4
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us

Copyright© 2022 |सरहद का साक्षी| All Rights Reserved - Designed By: Anurag Computer's Nakot, T.G. # +91 9456334277.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश/दुनिया
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • पौड़ी
    • चंपावत
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • उधमसिंह नगर
    • उत्तरकाशी
  • आध्यात्म
  • चारधाम यात्रा
  • Featured
    • कला/संस्कृति
    • राजनीति/चुनाव
    • अपराध
    • शिक्षा/स्वास्थ्य
      • कोविड-19
    • खेल/फ़िल्म जगत
    • कृषि/बागवानी
    • रोजगार
    • पर्यटन/पर्यावरण
    • साइंस/टेक्नोलोजी
    • कविता/कहानी
  • Sitemap

Copyright© 2022 |सरहद का साक्षी| All Rights Reserved - Designed By: Anurag Computer's Nakot, T.G. # +91 9456334277.

Welcome Back!

Sign In with Facebook
Sign In with Linked In
OR

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.
loading Cancel
Post was not sent - check your email addresses!
Email check failed, please try again
Sorry, your blog cannot share posts by email.
%d bloggers like this: