घर-घर भाजपा कार्यक्रम: टिहरी विधायक ने मखलोगी के गांवों को दिए सार्वजनिक उपयोग के लिए बर्तन, महादेव ग्राम छाती में किया पाण्डाल फर्श का लोकार्पण

131
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

टिहरी क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह नेगी आज मखलोगी प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में सार्वजनिक उपयोग के लिए महिला एवं युवक मंगल दलों को बर्तन वितरित कर घर-घर भाजपा, हर-घर भाजपा कार्यक्रम के तहत जन सम्पर्क किया। इस मौके पर विधायक डॉ0 नेगी ने विधायक निधि एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नकोट[/su_highlight]

विधायक डॉ0 नेगी ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज कैच्छू, बंगोली, खण्डकरी, फैगुल तथा महादेव ग्राम छाती, कोठी तल्ली में महिला एवं युवक मंगल दलों को सार्वजनिक उपयोग के लिए बर्तन प्रदान किए तथा भारतीय जनता पार्टी के हर-घर भाजपा, घर-घर भाजपा कार्यक्रम को अंजाम देते हुए जन सम्पर्क किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ने सभी गांवों में जन सभाऐं कर आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान भी किया।

घर-घर भाजपा कार्यक्रम: टिहरी विधायक ने मखलोगी के गांवों को दिए सार्वजनिक उपयोग के लिए बर्तन, महादेव ग्राम छाती में किया पाण्डाल फर्श का लोकार्पण

ग्राम छाती में सार्वजनिक उपयोग के लिए बर्तन वितरित करने से पूर्व विधायक नेगी ने पौराणिक शिवालय छाती में विधायक निधि से निर्मित विशाल पाण्डाल के फर्श का लोकार्पण भी किया। श्री महादेव मन्दिर में इससे पूर्व विधायक द्वारा विधायक निधि से दो कमरों का निर्माण भी करवाया गया था। इसके अलावा मन्दिर परिसर में जिला पंचायत निधि से विशाल टिन सेड निर्माण भी स्थानीय जिला पंचायत सदस्य सत्येन्द्र सिंह धनोला द्वारा करवाया गया। इसी पाण्डाल पर पक्का फर्श निर्माण हेतु विधायक द्वारा अपनी निधि से धनराशि आबंटित की गई थी, जिसका निर्माण टोली नायक डा0 मोहन सिंह धनोला द्वारा सम्पन्न करवाया गया।

घर-घर भाजपा कार्यक्रम: टिहरी विधायक ने मखलोगी के गांवों को दिए सार्वजनिक उपयोग के लिए बर्तन, महादेव ग्राम छाती में किया पाण्डाल फर्श का लोकार्पण

इस अवसर पर आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ0 धन सिंह नेगी ने टिहरी विधान सभी क्षेत्र में करवाये गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि दो साल के कोरोना काल के बाबजूद भी जितन%