भारतीय जनता पार्टी के टिहरी विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के चुनाव प्रचार में आज नकोट स्थित चुनाव कार्यालय से महिला एवं कार्यकर्ताओं की टोलियां ने विभिन्न गांवों में जाकर जन सम्पर्क करके जनता का समर्थन हासिल किया।
[su_highlight background=”#880e09″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नकोट[/su_highlight]
मखलोगी क्षेत्र के गांवों में गई चुनाव प्रचार टोलियां ने आज माणदा, दिवाड़ा, वीड, डारगी, तुंगोली, कोलधार, चामनी, भैली आदि गांवों में जन सम्पर्क करके वोटरों को रिझाने का प्रयास किया। श्री उपाध्याय के चुनाव प्रचार में महिलाओं की एक पृथक टोली गांवों में घर-घर जाकर सम्पर्क साध रही है।
दरमियान सिंह धनोला एवं विक्रम सिंह धनोला के दिशा निर्देशन में गई इन प्रचार पोलियो में कमल सिंह धनोला, सुंदर सिंह धनोला, भरत सिंह, रमेश नेगी, नरेंद्र सिंह धनौला, श्रीमती गुड्डी चौहान, रीना चौहान, ऋचा धनौला, निशा, निकिता, मोनिका तथा प्रवीण धनोला, यशपाल धनोला, विनोद बडोनी, महावीर धनोला, मुकेश बडोनी, प्यारेलाल बिजल्वाण आदि सम्मिलित थे।