चम्बा नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा रैली

384
चम्बा नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा रैली
play icon Listen to this article

चम्बा नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा रैल

स्वयंसेवियों, नगरपालिका कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बांटे घर-घर फहराने के लिए तिरंगा

चम्बा, सो.ला.सकलानी ‘निशांत’: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर क्षेत्र चंबा में भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। वीसी गबर सिंह चौक से सांय 5:00 बजे शहर के मुख्य मार्गो से होकर के तिरंगा यात्रा आरंभ हुई और मसूरी रोड ब्लॉक, रोड पुरानी टेहरी रोड, ऋषिकेश रोड होकर पुनः चंबा चौक में तिरंगा यात्रा संपन्न हुई।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा पुलिस प्रशासन और आम नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। नगर क्षेत्र के व्यापारी और गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।

उल्लासपूर्ण और अनुशासित ढंग से यह यात्रा रैली आजादी के जश्न में शरीक होने का एक संदेश देती हुई, भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारों के साथ आगे बढ़ी।

भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष संदीप रावत, चंबा नगर पालिका परिषद के स्वच्छता समिति के विक्रम चौहान तथा चंबा थाने के जोगेंद्र यादव, पुलिसकर्मियों के साथ तिरंगा यात्रा रैली का नेतृत्व किया। देश प्रेम और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत या तिरंगा रैली आजादी के अमृत महोत्सव और जश्न का प्रतीक है।

आज पूरे शहर हमें घर-घर तिरंगे झंडे लहराये गये। प्रातः नगर पालिका परिषद चंबा में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद पूरे नगर क्षेत्र में तिरंगे झंडे आवंटित किए गए और घर-घर फैलाने में पालिका के कर्मचारी वर्ग का योगदान रहा।

इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, विभिन्न एनजीओ और समाजसेवियों ने भी राष्ट्रीय उत्सव के इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। कल स्वतंत्रता दिवस के उत्सव हेतु पूर्व तैयारियां की गई तथा संदेश भेजे गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here