घंटाकर्ण धाम श्री घंडियाल दर्शन कविता के रूप में…!

677
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

घंडियाल धाम श्री घंटाकर्ण दर्शन कविता के रूप में...!

[su_button background=”#881c0a” color=”#fffffe” size=”2″ radius=”5″ text_shadow=”0px 0px 0px #000000″]सरहद का साक्षी @कवि: सोमवारी लाल सकलानी निशांत[/su_button]

आज क्वीली पट्टी के डांडा घंडियाल देवता के मंदिर में दर्शन किए। सूबे के कृषि मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी पूजा अर्चना कार्यक्रम में शामिल हुए। देवप्रयाग क्षेत्र के विधायक श्री विनोद कंडारी जी भी वहां मौजूद थे। 42 साल बाद अपने एक पूर्व मित्र श्री लाखी राम बिजलवाण जी से भी भेंट हुई। सपरिवार डांडा घंडियाल देवता के दर्शन करके मन अभिभूत हूँ और इसी पर चंद पंक्तियां प्रस्तुत कर रहा हूं। आशा है अच्छी लगेंगी।

जय ईष्ट देव महादेव घंडियाल देवता,

जय घंडियाल देवता…!

जय ईष्ट देव महादेव घंडियाल देवता,
जय भगत सज्वाण घंटाकर्ण कुल देवा।
जय सज्जू विज्जू, सिद्ध पीठ पुजारी,
करो देव ईष्ट मनोकामना पूर्ण हमारी।

जय गजा घंडियाल, क्षेत्रपाल देवता,
जय क्विली शिखर घंडियाल का डांडा।
जय बडियार धदद्धि घंडियाल देवता,
जय घंटाकरण लोस्तु घंडियाल जात व मेला।

जय परम शिवभक्त, द्वारपाल विष्णु बद्रीशा,
जय कार्तिकेय महाराज, घंटाकरण गढ़ देवा।
सिद्ध सजवान, पूज्य बिजलवाण पुरोहित,
जय भक्त सुबोध जन नायक, देखें जन हित।

जय गजा घंडियाल, क्षेत्रपाल  देवता, जय क्विली शिखर घंडियाल का डांडा।

जय घंटाकर्ण घाण घंटा, पावन नाद मनोहर,
जय भगत ईष्ट, कुबेर सेनापति अविरल रक्षक।
सुरम्य तीर्थ शुचि घंडियाल जात दिव्य मनोहर।
जय महादेव भक्त पावन माटी के कण कण।

जय गढ़ कुमौ प्रसिद्ध केदार मानस खंडा,
जय पौराणिक घंडियाल महारथी वीर प्रचंडा।
सिद्ध विनायक वीर कार्तिकेय अंश महादेवा,
महाभैरव महाकाल घंटाकरण वीर महाराजा।

जय इष्टदेव महादेव ,घंडियाल देवता।
जय भगत सजवान घंटाकरण कुल देवा।
जय सज्जू सजवान बिज्जू बिजलवांण पुजारी,
करो इष्टदेव मनोकामना पूर्ण हमारी।