उद्यान व कृषि विभाग के एकीकरण पर उद्यान विभाग के समस्त फील्ड कर्मचारियों में रोष

46
उद्यान व कृषि विभाग के एकीकरण पर उद्यान विभाग के समस्त फील्ड कर्मचारियों में रोष
उद्यान विभाग तकनीकि संघ के जनपद टिहरी अध्यक्ष पंकज पटवाल
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

Fury among all field employees of Horticulture Department on integration of Horticulture and Agriculture Department

रिपोर्ट: डी.पी. उनियाल,

सरहद का साक्षी,

गजा, टिहरी गढ़वाल: उद्यान विभाग व कृषि विभाग के एकीकरण ढांचे पर दोनों विभागों के कर्मचारियों ने विरोध किया है।

पंकज पटवाल अध्यक्ष उद्यान तकनीकी संघ टिहरी गढ़वाल ने कहा कि दोनों विभागों के फील्ड कर्मचारियों के एकीकरण का ढांचा न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों विभागों के फील्ड कर्मचारी सेवानिवृत्त होने की कगार पर हैं, इसकी वजह से कार्य का अतिरिक्त बोझ बढ़ने के साथ-साथ संयुक्त क्रियाकलापों पर दुष्प्रभाव पडेगा।

फील्ड कर्मचारियों की समस्याएँ जस की तस

सरकार एक ओर कृषि और उद्यान विभाग के एकीकरण पर तुली हुई है, दूसरी ओर फील्ड कर्मचारियों की समस्याएँ जस की तस हैं। प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर दोनों विभागों के कर्मियों को साथ रखने की बात सरकार कर रही है, मगर वर्तमान समय में दोनों विभागों में कर्मचारियों की भारी कमी है। जो भी कर्मचारी न्याय पंचायत स्तर का प्रभारी बनेगा, उस पर संयुक्त क्रियाविधि संचालन का भारी दबाब रहेगा। एक कर्मचारी पर उद्यान,  कृषि,  मशरुम,  मौनपालन,  फूलों की खेती को विधि विशेषज्ञता प्रदान करना असंम्भव है।

फील्ड कर्मचारियों का कम रहना तथा ऊपरी स्तर पर अधिकारियों की फौज खड़ी रखना, प्रदेश की आर्थिक स्थिति के लिए ठीक नहीं है। उद्यान विभाग तकनीकि संघ के जनपद टिहरी अध्यक्ष पंकज पटवाल ने एकीकरण का विरोध किया है।