पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने गांव में घर-घर जाकर जनसमस्याओं को सुना

79
पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने गांव में घर-घर जाकर जनसमस्याओं को सुना
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने शुक्रवार को ओ पट्टी के ग्राम माजफ में घर-घर जाकर आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद एवं कांग्रेस पार्टी के लिए समर्थन प्राप्त किया। पूर्व विधायक ने गांव में घर घर जाकर जनसमस्याओं को सुना। ग्रामीण जनता महंगाई, बेरोजगारी एवं लचर शासकीय व्यवस्थाओं से परेशान नजर आए।

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, लंबगाव[/su_highlight]

पूर्व विधायक नेगी ने जनता को आश्वाशन देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महंगाई और बेरोजगारी पर प्राथमिकता से अंकुश लगाएगी।बीजेपी सरकार के पांच साल में जनता बेहाल है। हमारी प्रतापनगर विधानसभा बीजेपी के शाशन में २० साल पीछे जा चुकी है ऐसी छदमधारी सरकार को जनता निश्चित रूप से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

पूर्व विधायक नेगी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए दर्जन भर से अधिक लोगों ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा। शामिल होने वालों में रायपाल सिंह रावत, जगवीर महर, जोत सिंह महर, हीरा सिंह राणा, गंभीर सिंह, संजय सिंह रावत, महेश सिंह महर, अब्बल सिंह महर, नवीन सिंह महर, यशपाल सिंह, पुलम सिंह आदि रहे।

पूर्व विधायक नेगी संग ब्लॉक कांग्रेस प्रतापनगर अध्यक्ष सब्बल सिंह राणा, वरि कां नेता मुरारी लाल खंड वाल, न्याय पंच अध्यक्ष शिव सिंह पोखरियाल, एससी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष नत्थी लाल, प्रदेश सचिव धीरेन्द्र महर, परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मदन सजवान, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस सुशीला भट्ट, ब्लॉक उपाध्यक्ष विक्रम सिंह थलवाल, वरिष्ठ नेता बर्फ चन्द रमोला, वरिष्ठ नेता आंनद सिंह महर, धनपाल महर, मीडिया प्रभारी मनीष कुकरेती, यूथ कांग्रेस वि सभा अध्यक्ष पुरूषोतम पंवार, धीरपाल सिंह रावत, प्रवीण पंवार, होशियार सिंह थलवाल, गंभीर सिंह दुमोगा, प्यार सिंह महर, गंभीर सिंह,दिनेश सिंह, हीरा सिंह राणा, शोभन सिंह, हरीश थलवाल, आंनद सिंह रावत, सुरेश लाल, महीताब थलवाल, संजय सिंह, गुलाब सिंह महर, धनपाल सिंह महर, शोभन सिंह, राजेश महर, दिनेश महर, हरदेव सिंह, नवीन लाल शाह, जगवीर सिंह, पुष्कर सिंह महर, प्यार सिंह महर, अमर सिंह महर, केशर सिंह महर, सोबन सिंह महर आदि कई लोग मौजूद रहे।