चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग करने पर किया खुशी का इजहार
चंबा: चम्बा शहर के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चंद्रयान-3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने पर खुशी का इजहार किया है।
कहा कि भारत के लिए एक ऐतिहासिक गौरवशाली दिन है। इसरो के वैज्ञानिकों ने दिन रात मेहनत करके चांद पर भारत का तिरंगा लहराते हुए पूरे विश्व में भारत का नाम इतिहास में दर्ज कराया है। इसरो के वैज्ञानिकों के अथक प्रयास से ही या सब संभव हो पाया है।
इस सफलता के लिए बधाई देने वालों में नगर पालिका चंबा के अध्यक्ष श्रीमती सुमन रमोला, पूर्व श्री नरेंद्र चंद्र रमोला, पूर्व प्रमुख सोहन सिंह नेगी, पूर्व नगर चम्बा शहर अध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी, पालिका अध्यक्ष विक्रम पवार, बिजेंदर नेगी, हरि सिंह मखलोगा, श्री उत्तम रावत, श्रीमती रजनी भट्ट, श्रीमती शिवी भंडारी, श्रीमती गीता खणका, श्रीमती प्रभा तिवाड़ी, श्रीमती मंजू रावत, पूर्व प्रधान श्रीमती रजनी देवी, कै. गब्बर सिंह नेगी, वीरेंद्र नेगी, श्री वीरेंद्र नेगी, पूर्ण सिंह सजवाण, विजय सिंह नेगी, गिरवीर सिंह नेगी, सोहनलाल आर्य, उत्तम नेगी, आनंद सिंह भंडारी, सोहनलाल, पवनेश कुमार, देव सिह सजवाण, अमर देव बडोनी, रविन्द्र नेगी शामिल है।
इधर चम्बा विकास खंड कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष साब सिंह सजवाण ने कहा चंद्रयान-3 का अप्रत्याशित चंद्र दक्षिण ध्रुव पर सपाट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक समुदाय दर्शकों की जबरदस्त क्षमता और कड़ी मेहनत का ही परिणाम है। इस सफलता के लिए समस्त वैज्ञानिक समुदाय को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।