जापान के पूर्व प्रधानमंत्री श्री शिंजो आबे के निधन पर जताया दुःख, भारत में 1 दिन का राष्ट्रीय शोक, आबे को दी श्रद्धांजलि!

104
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री #शिंज़ो आबे पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनका निधन हो गया है। सूत्रों के मुताबिक जापान के प्रधानमंत्री ने फुमियो किशिदा ने हमले के बाद कहा था कि आबे की हालत गंभीर है। किशिदा ने कहा था, “मैं दिल से दुआ कर रहा हूँ कि आबे ठीक हो जाएं। मैं इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। लोकतंत्र में ऐसी हिंसा की कोई जगह नहीं है।

जापान के सरकारी #मीडिया #NHK ने निधन की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे पर शुक्रवार को देश के पश्चिमी हिस्से नारा में तब हमला हुआ जब वह एक सड़क पर भाषण दे रहे थे। आबे को पीठ पीछे से गोली मारी गई थी।

ताजा जानकारी के अनुसार दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले #जापान में आबे को गोली मारे जाने की घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। जब गोली चलने की आवाज सुनी गयी तो आबे खड़े थे, उन्होंने गहरे नीले रंग के कपड़े पहने हुए थे। वीडियो फुटेज में #आबे को सड़क पर गिरते और कई सुरक्षाकर्मियों को उनकी ओर भागते देखा गया। उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था और उनकी शर्ट पर खून लगा हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल पर ही संदिग्ध हमलावर तेत्सुया यामागामी को गिरफ्तार कर लिया।

#यामागामी ने कहा कि वह आबे की नीतियों से असंतुष्ट था। और इसीलिए उसने पूर्व पीएम पर हमला किया।

हमले के क़रीब छह घंटे बाद उनका निधन हो गया। उनकी मौत पर दुनियाभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। भारत के कई नेताओं ने शिंज़ो आबे को भारत के एक अच्छे दोस्त के तौर पर याद किया है। भारत के #पीएम मोदी ने उन्हें याद करते हुए एक दिन के #राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की है।

इस दौरान #प्रधानमंत्री मोदी ने अपने खास दोस्तों में शामिल आबे को भारत के #पीएम ने काफी भावुक अंदाज में श्रद्धांजलि दी। भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने शिंज़ो आबे को याद करते हुए अपने ट्वीट में मोदी ने लिखा, “मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक #शिंज़ो आबे के दु:खद निधन पर स्तब्ध और दु:खी हूं. वह एक #महान वैश्विक राजनेता, एक शानदार नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने #जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

#जापान के पूर्व प्रधानमंत्री #शिंजो आबे के असामयिक निधन ने भारत के जनमानस को भी झकझोर कर रख दिया है। इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि आबे को भारत के सबसे अच्छे दोस्तों में गिना जाता था। साथ ही मोदी ने आबे के प्रति गहरे सम्मान के प्रतीक के तौर पर 9 जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक रखे जाने की भी घोषणा की।

भारत के साथ #शिंज़ो आबे के संबंधों की झलक उनके #भारत दौरों से साफ़ मालूम चलती है। बीते पीछले साल 2014 में वह #गणतंत्र दिवस के #विशेष अतिथि के तौर पर भारत आए थे। वह जापान के पहले ऐसे #पीएम थे जो गणतंत्र दिवस पर बतौर #मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।

प्रधानमन्त्री #श्री मोदी ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा:

I am shocked and saddened beyond words at the tragic demise of one of my dearest friends, Shinzo Abe. He was a towering global statesman, an outstanding leader, and a remarkable administrator. He dedicated his life to make Japan and the world a better place.

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री श्री शिंजो आबे के निधन पर जताया दुःख, भारत में 1 दिन का राष्ट्रीय शोक, आबे को दी श्रद्धांजलि!

My association with Mr. Abe goes back many years. I had got to know him during my tenure as Gujarat CM and our friendship continued after I became PM. His sharp insights on economy and global affairs always made a deep impression on me.

During my recent visit to Japan, I had the opportunity to meet Mr. Abe again and discuss many issues. He was witty and insightful as always. Little did I know that this would be our last meeting. My heartfelt condolences to his family and the Japanese people.

Mr. Abe made an immense contribution to elevating India-Japan relations to the level of a Special Strategic and Global Partnership. Today, whole India mourns with Japan and we stand in solidarity with our Japanese brothers and sisters in this difficult moment.

As a mark of our deepest respect for former Prime Minister Abe Shinzo, a one day national mourning shall be observed on 9 July 2022.

Sharing a picture from my most recent meeting with my dear friend, Shinzo Abe in Tokyo. Always passionate about strengthening India-Japan ties, he had just taken over as the Chairman of the Japan-India Association.

मुख्यमंत्री #पुष्कर सिंह धामी ने कहा:

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री #श्री शिंजो आबे जी का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों, समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

#भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत के मित्र के रूप में आपका उल्लेखनीय योगदान रहा।

विनम्र श्रद्धांजलि!

Comment